- जश्न ए चिरागा में देर रात तक चला मन्नतों मुरादों का चलेगा दौर।

- चरागों संग दिखी खानकाही और गंगा जमुनी तहजीब की झलक

BAREILLY:

खानकाहे नियाजिया पर थर्सडे को जश्न -ए-चिरागां का भव्य आयोजन हुआ। शाम को शुरू हुआ चिराग रोशन करने का सिलसिला देर रात तक चला। इसमें हजारों की तादाद में देश और विदेश से पहुंचे जायरीनों ने मन्नतों और मुरादों का चिराग रोशन किया। खानकाहे नियाजिया चरागों की रोशनी से जगमगता नजर आया। खानकाह के शब्बू मियां नियाजी ने बताया कि जश्न ए चिरागा में महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर एकसाथ मन्नतों और मुरादों के चराग रोशन किए। इसमें सभी धर्म और जाति की महिलाओं ने शिरकत की। इस मौके पर महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगी थी। खानकाह-ए-नियाजिया पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुरादें मांगी।

देर रात सजी महफिल

खानकाहे नियाजिया पर जश्न ए चिरागा के मौके पर कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नजराना पेश किया गया। इस मौके पर सजी महफिल में अपने फन के माहिर फनकार कव्वालों ने बेहतरीन कव्वाली से समां बांध दिया। मन्नतों मुराद के चिराग रोशन करने के बाद गंगा जमुनी तहजीब में लिपटी हुई झलक पेश हुई। देर रात तक चले कार्यक्रम में कव्वाली, चिश्तिया रंग, खूसूसी दुआ समेत कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। दूसरी ओर चादरपोशी का सिलसिला भी चलता रहा। वहीं, किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन और खानकाह के वालंटियर्स मौजूद रहे।