- लखनऊ में मनोरंजन कर मंत्री, मनोरंजन कर आयुक्त और सिनेमा हॉल मालिकों की हुई बैठक

>BAREILLY:

वर्षो से बंद सिनेमा हॉल को सरकार एक बार फिर से गुलजार करने की तैयारी में हैं। इसके लिए वह मनोरंजन टैक्स में छूट भी देने की भी योजना है। बंद पड़े सिनेमा हॉल को फिर से संजीवनी देने के लिए ट्यूजडे को लखनऊ में एक बैठक भी आयोजित की गयी। बैठक में बरेली सहित पूरे प्रदेश के बंद सिनेमा हॉल एक बार फिर से ऑडियंस के लिए खोलने पर विचार-विमशर्1 हुआ।

लखनऊ में हुई बैठक

सूबे के बंद सिनेमा हॉल को दोबारा शुरू करने के लिए लखनऊ में ट्यूजडे को एक बैठक भी हुई। बैठक में मनोरंजन कर मंत्री, मनोरंजन कर आयुक्त और पूरे प्रदेश से सिनेमा हॉल के मालिक शामिल हुए। जिले से भी शहर, आंवला, बहेड़ी, नवाबगंज से सिनेमा हॉल मालिक लखनऊ पहुंचे हुए थे। मनोरंजन कर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि सिनेमा हॉल मालिकों को 2005 में बनायी गयी मनोरंजन कर नीति में छूट दिए जाने पर सरकार विचार कर रही हैं। फिलहाल, सरकार प्रति टिकट व प्रति पर्सन के हिसाब से 40 परसेंट मनोरंजन कर टैक्स ले रही है। जबकि शहर में चल रहे छह सिंगल स्क्रीन, सिनेप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स से सरकार को हर महीने करीब 45 लाख रुपए मनोरंजन कर मिल रहा है।

सात सौ सिनेमा हॉल चल रहे बंद

ऑडियंस के माइंड में जब से मल्टीप्लेक्स का बुखार चढ़ा हैं तब से सिंगल स्क्रीन में फिल्म देखने वालों की संख्या कम हुई है। इसी का नतीजा है कि बरेली सहित पूरे सूबे में लगभग 700 सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल बंद चल रहे हैं। अकेले जिले में सिंगल स्क्रीन बंद सिनेमा हॉल की संख्या 10 हैं। इंटरटेनमेंट के प्रति सरकार की इस सोच से ऑडियंस को काफी फायदा मिल सकता है। मनोरंजन कर में छूट होने से फिल्म के टिकट के दाम भी कम होंगे। वहीं ऑडियंस को सिर्फ और सिर्फ मल्टीप्लेक्स में ही फिल्म देखने की बाध्यता नहीं रहेगी। सिंगल स्क्रीन के सिनेमा हॉल के बंद पड़ने के चलते बड़ी स्क्रीन पर फिल्म न देख पा रहा एक बहुत बड़ा तबके को इसका फायदा मिलेगा।

बॉक्स

शहर में चल रहे सिनेमाहॉल

सिंगल स्क्रीन - 4

सिनेप्लेक्स - 1

मल्टीप्लेक्स - 2

जिले में बंद िसनेमा हॉल

प्रभा टाकीज - रामपुर गार्डेन

बसंत पैलेस- प्रेमनगर

गीता पैलेस - श्यामगंज

भैरो पैलेस - सीबीगंज

प्रकाश टाकीज - आंवला

सरगम - आंवला

राधा - नवाबगंज

श्रीराम - नवाबगंज

राजा - बहेड़ी

सम्राट - बहेड़ी

बंद सिनेमा हॉल को दोबारा शुरू करने लिए लखनऊ में बैठक हुई हैं। मनोरंजन कर में छूट देने की बात चल रही है। - निर्देश मिलते ही दस सिंगल स्क्रीन बंद चल रही है।

सुधा रानी, मनोरंजन कर अधीक्षक