- वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक बारिश के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

- एक्टीवेट हो गया है वेस्टर्न डिस्टर्बेस, पहाड़ों से मैदान में इंट्री

BAREILLY:

सर्द हवा से कांप रहे शहरवासियों को थर्सडे को भी राहत नहीं मिली। दिन भर लोग शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने आगे भी ऐसी ही कड़ाके की ठंड की सूचना दी है। पर्वतीय क्षेत्रों हवा में ठंड बढ़ी हुई है। लिहाजा, लोग ठिठुरते रहे। धूप की आस लगाए लोगों से सूरज देव नाराज नजर आए। वेदर एक्सपर्ट डॉ। एचएस कुशवाहा के अनुसार आसमान पर बादल छाए हैं, लेकिन ऊंचाई पर होने से नजर नहीं आ रहे। धूप नदारद होने से मैक्सिमम और मिनिमम टेंप्रेचर भी लुढ़का। वहीं, 2 किमी। प्रति घंटे के हिसाब से चल रही हवा में मौजूद 85 परसेंट ह्यूमिडिटी लोगों को गलन का अहसास करा रही है। थर्सडे को मैक्सिमम टेंप्रेचर ---डिग्री और मिनिमम टेंप्रेचर --- डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

एक्टिवेट हो गया वेस्टर्न डिस्टर्बेस

हाल ही में पर्वतीय क्षेत्र पिथौरागढ़ में हुई बर्फबारी और एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेस से आ रही बर्फीली हवा मैदान को कंपकंपा रही है। साथ ही, छा रहे बादलों के जल्द बरसने की उम्मीद है। बारिश के बाद सुबह और शाम छा रहा कोहरा खत्म होगा। लेकिन नमी बढ़ने से ठंड का असर और ज्यादा दिखाई देगा। कड़ाके की ठंड से थर्सडे को शहरवासी पूरे दिन ठंड से ठिठुरते रहे। बता दें कि पिछले करीब 4 दिनों से शहर पर शीतलहर हावी है। थर्सडे --- डिग्री मैक्सिमम टेम्प्रेचर के साथ जनवरी का सर्वाधिक ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ। वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक शहर में उमड़ते बादलों की वजह से धूप नहीं निकल रही है।