जुलाई से शहर के सभी जोन 7 चलेगी डोर टू डोर मुहिम

84 लाख से 500 रिक्शा की खरीद, लेकिन घाटे में निगम

BAREILLY:

शहर में साल के सातवें महीने जुलाई से सभी सातों जोन में नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन मुहिम चलेगी। नगर निगम ने शहर के जोन 2 और 6 में भी जुलाई से ही डोर टू डोर मुहिम संचालित करने को हरी झंडी दिखा दी है। पूरे शहर में मुहिम को चलाने के लिए निगम ने 84 लाख रुपए से 500 रिक्शा ट्रॉली खरीदने की तैयारी की है। हर रिक्शा ट्रॉली पर करीब 16800 रुपए का खर्च आया है। इस कवायद में निगम को एजेंसी ने 250 रिक्शा ट्रॉली की सप्लाई भी कर दी है। वहीं जुलाई के आखिर तक 250 रिक्शा ट्रॉली की सप्लाई होनी है।

9 महीने बाद मुहिम

मेयर डॉ। आईएस तोमर ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंति के मौके पर गांधी उद्यान से डोर टू डोर मुहिम को हरी झंडी दिखाई थी। शहर को 7 जोन में बांटकर मुहिम का संचालन होना था। अगले 6 महीने तक सिर्फ 5 जोन

में ही आधी अधूरी मुहिम शुरू हो पाई। जोन 1, 3, 4, 5 और 7 के करीब 31 वार्डो में घर घर से कूड़ा उठना शुरू हुआ। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अशोक कुमार ने बताया कि जुलाई से सभी 7 जोन में मुहिम शुरू होगी। इसके लिए जोन 2 व 6 के एजेंसी संचालकों को नए रिक्शा बांटे जाएंगे। वहीं बचे हुए रिक्शों की खेप आती ही सभी जोन में रिक्शों की कमी को पूरा किया जाएगा।