- शासनादेश के निर्देश पर आज ब्लॉकों पर चस्पा हो जाएगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीन पदों का आरक्षण

BAREILLY: क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के अनंतिम आरक्षण की सूची आज जिले के सभी 16 ब्लॉकों में चस्पा कर दी जाएगी। सूची को चस्पा करने के निर्देश शासन ने दे दिए हैं। बता दें कि संडे को देर रात डीएम ने प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद तैयार अनंतिम सूची पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद अनंतिम सूची को शासन को फैक्स कर दिया गया था। वहीं, मंडे दोपहर को शासन की ओर से सूची चस्पा करने के निर्देश मिलने के बाद सूची को संबंधित ब्लॉक के अधिकारियों को सूची चस्पा करने के लिए प्रेषित कर दी गई। दूसरी ओर प्रकाशित होने वाली आरक्षण सूचियों में आपत्ति के बाद भी कोई सुधार न किए जाने पर लोग आक्रोि1शत हैं।

केवल 3 में किए गए बदलाव

संडे को देर रात तक चली सीडीओ, डीपीआरओ और डीएम की मीटिंग में अनंतिम मुहर लगी। जिला पंचायत सदस्य के 47 और पंचायत के प्रमुख पदों के 4 आपत्तिकर्ताओं की ओर से प्रस्तुत प्रमाणों का मिलान विभागीय अभिलेखों से करने के बाद कोई दम दिखाई न देने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। जबकि, क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण में प्राप्त 63 आपत्तियों में से 3 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। डीपीआरओ टीसी पांडेय ने बताया कि प्राप्त करीब 111 आपत्तियां खोखली रही। इसीलिए उन्हें निरस्त किया गया।