बरेली(ब्यूरो)। फरीदपुर थानांतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित अशोका फोम की फैक्ट्री में वेडनेसडे की शाम 6.30 बजे भीषण आग लगने से हïडक़ंप मच गया। आग लगी देख फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। इस दौरान तीन मजदूर लापता हïो गए। देर रात उन में से दो के शव मिल गए, जबकि तीसरे का समाचार लिखे ताने तक पता नहïीं चल पाया था। तीन को प्राइवेट हïॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया हïै। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाके के साथ लगी आग
राजमार्ग पर ग्राम मेघीनगला गांव के पास अशोका फोम फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री के एक भाग में कच्चा माल एकत्र करके उसकी कटिंग की जाती है और फोम के गददे आदि स्टोर किए जाते हैं। शाम करीब 6 बजे फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते वहïां ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। फोम होने के कारण आग बहुत तेजी से फैल गई। आग का विराल रूप देख फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री के उस भाग में लगभग 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे। बताते हैं कि फैक्ट्री के कई गेट हैं, लेकिन उनको पहले भी बंद किया जा चुका था। इस से मजदूरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जान बचाने को भागे
मजदूर अपनी जान बचाने के लिए कंटीले तारों को फांद कर दूसरी ओर सुरक्षित भागने लगे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि आग की चपेट में आकर चार कर्मचारी झुलस गए। इन में दो ऑपरेटर मनीष तथा जितेंद्र तथा दो अन्य कर्मचारी हंसराज तथा बाबू शामिल हैं। इसके अलावा कुछ लापता बताए जा रहïे है। घटना की सूचना पर पुलिस पफोर्स के अलावा फरीदपुर तथा बरेली से फायर ब्रिग्रेड की कई गाडियां मौके पर पहुच गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों के भी होश उड़ गए। आसपास के इलाके को भी पूरी तरह खाली करा दिया गया। सीएफओ चंद्र मोहन और सीओ फरीदपुर गौरव कुमार के साथ पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी देर रात तक डटे रहे। कई उद्यमी और विधायक संजीव अग्रवाल भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव कब्जे में ले लिए हैं। बृहस्पतिवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

परिजनों ने किया हंगामा
इस दौरान वहïां पहïुंचे कुछ लोगों ने हïंगामा शुरू कर दिया। उन का कहïना था कि उन के परिजन सुबहï काम करने आए थे। उस के बाद घर नहïीं पहïुंचे हïैं। उन का फोन भी बंद जा रहïा हïै। बाइक्स वहïां खडी हुई हैं, लेकिन उन का कुछ पता नहïीं हïै। आग पर काबू पाने के बाद फायरकर्मियों ने
लापता लोगों की तलाश स्टार्ट की। देर रात पहले एक, उसके बाद दो तथा लगभग पौने एक बजे तीसरा शव मिल पाया है।

बोले अधिकारी
तीन लोगों पूरी तरह जले हुए शव मिले हैं। कुछ कर्मचारियों के परिजनों ने उनके लापता होने की बात कही है, लेकिन शवों के बुरी तरह जले होने के कारण उन की पहचान नहीं हो पाई है। सर्च अभियान जारी है। अभी डिटेल में कुछ नहीं कहा जा सकता। टीम लगातार तलाश में जुटी है।
-गौरव कुमार, सीओ फरीदपुर