-अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्रीडम रन का किया आयोजन

-लोगों में फिटनेस संबंधी कार्यकलापों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुआ कार्यक्रम

बरेली: नेहरू युवा केंद्र की ओर से सैटरडे को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज सेविका कीíत कश्यप और जिला युवा कल्याण अधिकारी पुष्पा सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर गांधी उद्यान से रैली को रवाना किया। रैली का समापन स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में किया गया। रैली में शामिल राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आम जनमानस को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे थे।

स्वस्थ्य रहने का दिया संदेश

इस दौरान समाजसेविका कीíत कश्यप ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहना चाहिए। उन्होंने कहा आधा घंटे प्रत्येक दिन व्यायाम करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की सराहना की, साथ ही कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहें, तो लोगों के बीच संदेश जाएगा कि वे भी स्वस्थ रहें। रैली में चल रहे स्वयंसेवक 'फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज' जैसे नारे लगाकर लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश दे रहे थे। स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने रैली में पहुंचे सभी स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव श्रीवास्तव ने किया और रैली का संचालन सत्यदेव आर्य और मोहित शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सभी को स्वस्थ रहने के लिए शपथ दिलाई गई। सभी युवाओं ने देश की आन बान शान राष्ट्रीय तिरंगे को हाथ में लेकर 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई। रैली में बरेली जनपद के सभी विकास क्षेत्रों के एनवाईवी के साथ लगभग 250 युवाओं ने भाग लिया।