-जूलॉजी डिपार्टमेंट ने कॉलेज कैंपस में बनवाया टैंक

-प्रोफेसर्स स्टूडेंट्स को बताएंगे गंबूसिया की खूबियां

क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ

बरेली कॉलेज मच्छर के लार्वा खाने वाली गंबूसिया का पालन करेगा। इसके लिए कॉलेज के जूलॉजी डिपार्टमेंट ने कैंपस में एक टैंक बनवाया है। इसमें गंबूसिया मछली छोड़ी जाएगी। साथ ही स्टूडेंट्स को गंबूसिया मछली की खूबियों के बारे में बताया जाएगा, ताकि वे शहरवासी को अवेयर कर सकें और लोग डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के बचने के लिए गंबूसिया मछली पालें।

बनाएंगे प्रजनन सेंटर

जूलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि रामपुर गार्डन के नालों में गंबूसिया मछली हैं। तो उन्होंने मछलियों की संख्या बढ़ाने के लिए मछली पालन की योजना बनाई। गंबूसिया मछली का पालन करके मच्छरों से निजात पायी जा सकती है। क्योंकि, यह मछली मच्छरों के लार्वा खा जाती है। मच्छरों को मारने का यह एक ईको फ्रैंडली तरीका भी है। स्टूडेंट्स के जरिए पब्लिक को गंबूसिया मछली नालों में छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ताकि, लोग इसे पाले और डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से निजात पा सकें। भविष्य में कॉलेज से शहरवासी गंबूसिया मछली खरीद सकेंगे।

वर्जन

कैंपस में एक टैंक बनवा गया है। इसमें गंबूसिया मछली का डाली जाएगी। स्टूडेंट्स के जरिए पब्लिक को मच्छरों से बचाव के लिए गंबूसिया के प्रयोग के बारे में बताया जाएगा।

डॉ। राजेन्द्र सिंह, प्रोफेसर जूलॉजी डिपार्टमेंट बीसीबी