- गांधी जयंती पर केंद्रीय मंत्री, राज्य वित्त मंत्री और प्रभारी मंत्री समेत अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

- स्कूल्स, धार्मिक और सामाजिक समितियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया गया अवेयर

<

- गांधी जयंती पर केंद्रीय मंत्री, राज्य वित्त मंत्री और प्रभारी मंत्री समेत अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

- स्कूल्स, धार्मिक और सामाजिक समितियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया गया अवेयर

BAREILLY:

BAREILLY:

ख् अक्टूबर पर महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छ भारत बनाने के प्रति मंडे को स्वच्छता मैराथन आयोजित हुआ। गांधी उद्यान में आयोजित मैराथन का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, राज्य वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मैराथन गांधी उद्यान से शुरू हुई और शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए पुलिस लाइन पर समाप्त हुई। भाजपा की तरफ से आयोजित इस मैराथन में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया और स्वच्छता की शपथ ली।

बना रहे हैं जनांदोलन

मैराथन के पहले मंत्रियों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंत्रियों ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। स्वच्छता के प्रति उनकी अवधारणा को केन्द्र व राज्य सरकार साकार कर रही है। समाज के हर वर्ग को स्वच्छता अभियान से जोड़कर इसे जन आन्दोलन बनाया जा रहा है। इसमें गांव, शहर के सभी क्षेत्र, घरेलू व व्यक्तिगत स्वच्छता व्यवहार में होगी तभी पूरा देश स्वच्छ भारत के रुप में निखरेगा। यहां सांसद आंवला धर्मेद्र कश्यप, शहर विधायक डॉ। अरुण कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राठौर समेत भरी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

हमलों के जिम्मेदार विपक्ष

माहर्रम पर कई शहरों में हुए बवाल का जिम्मेदार कानून मंत्री बृजेश पाठक ने विपक्ष को ठहराया है। कहा कि विपक्ष ही ऐसे षडयंत्र कर रहा है। उन्होंने विपक्ष को खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने वाला बताया। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मोहर्रम पर हुए बवाल को छोटी घटना करार दिया। उपद्रव करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है। यह छोटी मोटी समस्याएं हैं। सरकार बड़ी मजबूती से कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुकाबला कर रही है। कानून व्यवस्था को सही दिशा में ले जाने का काम हो रहा है। कई योजनाएं जल्द जनकल्याण के लिए लागू की जाएंगी।

कार्यालयों पर फहराए ध्वज

सुबह स्टूडेंट्स ने प्रभातफेरी निकाली गई। शहर, गांव, मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चले। राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कमिश्नर पीवी जगनमोहन ने आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अमर शहीदों को नमन किया। कलेक्ट्रेट में डीएम आर विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व। लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। कहा, सादा जीवन उच्च विचार व जय जवान, जय किसान के नारे शालीनता, सादगी समेत प्रेरक, राष्ट्रप्रेम व ग्रामीण विकास की प्ररेणा देता है। आश्रम, अस्पतालों, संकेत विद्यालय व अन्य में फल, मिठाई, भोजन वितरण कार्यक्रम हुए।

नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता संदेश

एनईआर इज्जतनगर डिवीजन में गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक निखिल पाण्डेय ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों, संत निरंकारी संगठन, बरेली के स्वयं सेवी, स्काउट-गाइड के सदस्यों के साथ मिलकर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। एनईआर भारत स्काउट-गाइड जिला संघ इज्जतनगर के शिवाजी एवं मीरा बाई, भगत सिंह एवं कमला नेहरू, सुभाष एवं विजय लक्ष्मी तथा नेहरू एवं लक्ष्मीबाई ग्रुप के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

सेना की हाफ मैराथन

पिछले क्भ् सितंबर से केंद्र सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन ख् अक्टूबर को बीआई बाजार स्थित पार्किंग स्पेस एरिया में किया गया। कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ के लौवुम ने बताया कि सुबह म् बजे हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें सेना के अधिकारियों के परिवार समेत अन्य कैंट निवासियों ने पार्टीसिपेट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ गेस्ट ब्रिगेडियर एएन झा व अन्य सेना के उच्चाधिकारियों ने किया। इसके बाद स्वच्छता अभियान पर स्पीच, अवॉ‌र्ड्स वितरण, नुक्कड़ नाटक, स्पेशल सांग के बाद राष्ट्रीय गान हुआ।

पुलिस ने किया बापू को नमन

गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस अधिकारियों के ऑफिस और थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए। एडीजी जोन ब्रज राज मीना ने जोन ऑफिस में, आईजी रेंज एसके भगत ने रेंज ऑफिस में और एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइंस में बापू और शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। वहीं सभी थानों में भी माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया।

बांटे गए कूड़ेदान

आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी द्वारा दरगाह आला हजरत की बहू निदा खान ने राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर घर-घर जाकर कूड़ेदान बांटे और लोगों को कूड़ा निस्तारण करने का सही तरीका बताया।

किया श्रमदान

सृजन वेलफेयर सोसायटी ने डीडी पुरम, राजेंद्रनगर पर साफ सफाई की। यहां लोग खंडित मूर्तियां, पूजन सामग्री और कचरा फेंकते हैं, जिसे साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। जानकारी दीक्षा सक्सेना ने दी।

बीबीएल में हुई लघुनाटिका

बीबीएल पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल राजेंद्र मोहन द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मेक इन इंडिया और स्वच्छता अभियान के लिए बच्चों को प्रेरित करने के लिए लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गई।

बच्चों ने निकाला गांधी मार्च

गांधी व शास्त्री जयंती पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में अलग अंदाज में मनाया गया। स्कूल के क्लास भ् के बच्चों ने स्कूल से लेकर शहीद स्तंभ राजेंद्र नगर तक गांधी मार्च निकाला। शहीद स्तंभ पर पहुंचकर बच्चों ने कई नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वतंत्रता के मायने समझाए। इस मौके पर प्रिंसिपल जेबा खान समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

बेदी इंटरनेशनल में गाए गीत

गांधी व शास्त्री जयंती पर बेदी इंटरनेशनल स्कूल में दोनों ही महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन अमनदीप बेदी और प्रिंसिपल जेके साहनी ने बच्चों को दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान रघुपति राघव राजाराम भजन को भी गाया गया।

कॉम्पीटेंट में दिलाई गई शपथ

कॉम्पीटेंट पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों देश भक्तों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर प्रबंधक आरए शर्मा और प्रिंसिपल सीमा सक्सेना ने बच्चों समेत पूरे स्टाफ को अपने आसपास सफाई रखने और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई।

चलाया गया सफाई अभियान

पूर्व माध्यमिक स्कूल कांधरपुर में गांधी जयंती पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें पूरे स्टाफ समेत बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गांधी जयंती पर बेसिक स्कूलों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करने के साथ ही इसके फायदाें के बारे में जानकारी देने के आदेश थे।