बरेली (ब्यूरो)। जिले में बदमाशों व अपराधियों में खाकी का खौफ खत्म हो चुका है। पुलिस की सख्ती के बाद भी बदमाश चोरी, लूट, हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आम आदमी की तो छोडि़ए, ये बदमाश अब पुलिस पर भी भारी पडऩे लगे हैं। जिले में पिछले एक वर्ष में पुलिस की बदमाशों से करीब एक दर्जन से अधिक मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिसमें बदमाशों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी भी उनकी गोली से घायल हो चुके हैं। पुलिस कई बदमाशों और अन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों को गिर तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद भी ये लोग पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।


लालपुर चौराहा पर की फायरिंग
केस-1
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के लालपुर चौराहे पर गश्त के दौरान बीती आठ अप्रैल की रात बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। बदमाश उस समय बिथरी चैनपुर के गांव उगनपुर से चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस लौट रहे थे। दो बाइकों सवार पांच बदमाश यहां से गुजरे तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से सिपाही श्यामसुंदर घायल हो गया था। जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया था।


डेहरी भगवानपुर तिराहा पर भी हुई घटना
केस-2
बीती 12 अप्रैल की तडक़े पुलिस को मु ाबिर से सूचना मिली कि डेहरी ागवानपुर तिराहे नगर रोड से कुछ बदमाश गुजर रहे है। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद बाइक सवार दो बदमाश उधर से गुजरे तो उन्होंने पुलिस को दे ाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में अबरार पुत्र अहमद हुसैन निवासी थाना फतेहगंज पश्चिमी गांव लुहार नंगला दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से दूसरे बदमाश शकील पुत्र हसीन मियां को भी गिरफ्तार कर लिया था।

मासूम से रेप, पुलिस पर फायर
केस-3
8 मार्च को इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने सात वर्ष की मासूम से दुष्कर्म किया था। होश आने पर बच्ची ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया और आरोपी के घर तक ले गई। इसके बाद पुलिस अभियुक्त शिवा उर्फ शिवम को गिर तार करने पहुंची तो आरोपी ने केंद्रीय विद्यालय के पास जान से मारने की नियत से पुलिस पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। ीपुलिस ने जवाब में तीन फायर किए, जिसमें अ िायुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया था।


डबल मर्डर के आरोपियों ने भी की फायरिंग
केस-4
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जरैली में बीते वर्ष 23 मई को हुए खूनी संघर्ष में दो सगे भाई हैदर अली और गुलशन अली की मौत हो गई थी। 24 मई की रात इंस्पेक्टर धनंजय सिंह को सूचना मिली कि मु य आरोपितों अजहर, मंजर और सरवर इनायतपुर पुलिया के पास छिपे हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने जब उन्हें पकडऩे का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मंजर और अजहर पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।

रेप के आरोपियों से भी हुई थी मुठभेड़
केस-5
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 31 मई को दो दोस्तों के साथ घूमने निकली युवती से 6 दोस्तों ने सामूहिक बलात्कार किया था। पांच जून को पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर धर्मेंद्र, विशाल, अनुज, नीरज, अमित और नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने दो दिन बाद छह में से तीन आरोपी विशाल पटेल, अनुज पटेल व विनोद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में विशाल के पैर में गोली थी।

फैक्ट एंड फिगर
03 मुठभेड़ पिछले दो माह में
12 से ज्यादा मुठभेड़ 2021 से अब तक
08 अप्रैल को लालपुर चौराहा पर पुलिस पर फायरिंग
12 अप्रैल को भगवानपुर तिराहा पर भी पुलिस पर झोंका फायर

वर्जन
फोर्स बढ़ा दी गई है। अब गश्त के दौरान दो की जगह तीन या चार सिपाही रहा करेंगे। पीआरवी भी गश्त वाली जगह आसपास रहेगी।
रविंद्र कुमार, एसपी सिटी