-एक महिला ने पुलिस से की शिकायत पति ने दूसरी महिला के चक्कर में उसे छोड़ दिया

-दूसरे मामले में पति ने पत्नी पर लगाए प्रेमी के चक्कर में आकर प्रताडि़त करने के आरोप

BAREILLY: कहते हैं कि पति-पत्नी का श्रिता जन्म-जनमांतर का होता है। इस रिश्ते की इमारत विश्वास की बुनियाद पर टिकी होती है। यदि इस रिश्ते में प्रेम और विश्वास है तो रिश्ता कभी भी कमजारे नहीं पड़ता है। शायद वक्त के साथ-साथ रिश्तों की डोर कमजोर होती जा रही है। ऐसा पति-पत्नी के बीच में किसे तीसरे के आने से हो रहा है। वेडनसडे को पुलिस के सामने दो मामले सामने आए। एक मामले में पति ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और उसकी सौतन के साथ रहने लगा। तो सौतन ने उसकी पत्नी की जान दुश्मन बन गई। जबकि एक मामले में पत्नी दूसरे के चक्कर में अपने पति पर जुल्म ढाने लगी।

जहर देकर मारने का प्रयास

गीता देवी, साहू गोपीनाथ स्कूल के पास किराए के मकान में रहती है। उसने 8 साल पहले सिक्लापुर निवासी कमल से कोर्ट मैरिज की थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। उसका आरोप है कि करीब 1 साल से कालीबाड़ी की रहने वाली पूनम ने उसके पति को अपने जाल में फंसा लिया है। जिसके चलते पति ने उसे छोड़ दिया और पूनम के साथ रहने लगा। गीता ने आरोप लगाया कि 17 मई को उसे पूनम व उसके भाइयों ने मिलकर जहर दे दिया था। तब पुलिस ने उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया था और फिर कमल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पति कमल ने साथ रहने के लिए हामी भर दी थी लेकिन कुछ दिनों के बाद वह फिर उसी मि1हला के पास चला गया।

रास्ता रोककर दी धमकी

आरोप है कि मंडे को पूनम के भाइयों ने गीता का रास्ता रोका और जान लेने की धमकी दी। कहा कि कमल का पीछा छोड़ दो। वरना जलाकर मार देंगे। इससे गीता काफी घबरा गई और अपने मायके संजय नगर चली गई। उसने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की। एसपी सिटी ने एसएचओ कोतवाली और चौकी इंचार्ज मठ को गीता के पति के साथ पूनम के भाइयों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिए हैं।

आंखो में डाल देती है नमक

हाफिजगंज निवासी जरी का काम करने वाले असलम ने खुद पर पत्नी के जुल्म की दास्तां पुलिस वालों को बताई। हालांकि उसकी पत्नी ने भी उसपर मारपीट का आरोप लगाए। असलम ने बताया कि उसकी तीन साल पहले कोतवाली के बासमंडी निवासी शबनम से शादी हुई थी। उसको एक साल का बच्चा भी है। बताया कि पत्नी के कहने पर वह अपनी ससुराल में भी रहने लगा। कुछ दिनों के बाद हम दोनों के बीच में झगड़ा शुरू हो गया। आरोप लगाया कि उसने पत्‍‌नी के किसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा है। एक बार उसने पत्नी को उसके साथ देख लिया था। तभी उसने पत्नी को तलाक देने का मन बना लिया था। करीब 4 दिन पहले सहमति से तलाक भी हो गया है। उसकी पत्नी उसकी आंखों में कभी हल्दी तो कभी नमक डाल देती है। चेहरा नोच लेती है। वहीं शबनम का कहना है कि वह तलाक नहीं देना चाहती है। वह पति के साथ ही रहना चाहती है। आरोप लगाया कि पति उसे परेशान करता है। दोनों कोतवाली में लड़ने लगे थे। पुलिस ने समझाकर शांत कराया।