बरेली(ब्यूरो)। प्यार के इतने शेड्स हैैं, जितने किसी दूसरे इमोशंस के नहीं। हर दिन ढेरों घटनाएं, किस्से और कहानियां सामने आती हैैं जिनके इतने सारे रंग और रूप हैैं जो बदलते समाज और जज्बात को बयां करते हैैं। एक मुस्लिम लडक़ी ने प्यार के लिए मजहब से किनारा कर लिया। उसने पुलिस अफसरों से खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एक दूसरे मामले में एक महिला ने जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। यही नहीं उसे अब घर से निकाल दिया गया है। एक तीसरे मामले में शहर के एक युवक ने फिलीपींस में दूसरी शादी कर ली। उसकी बीवी शौहर का इंतजार ही करती रह गई।

प्यार के लिए मजहब और घर छोड़ा
बरेली: शेरगढ़ की रहने वाली फरहाना ने प्रेम और प्रेमी के लिए न सिर्फ अपना मजहब छोड़ दिया, बल्कि घर को भी अलविदा कह दिया। उसकी राह में लाख रोड़े आए, वह रुकी नहीं। प्रेमी वीरेंद्र के लिए घर छोड़ दिया। फिर उसके संग सात फेरे लेकर फरहाना से सरस्वती बन गईं। उसने वीडियो वायरल कर पुलिस अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा है कि उसे और उसके पति को उसके घर वालों से खतरा है।

पढ़ाई के दौरान हुई दोस्ती
शेरगढ़ की रहने वाली फरहाना का पढ़ाई के दौरान वीरेंद्र कश्यप से परिचय हुआ, इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। देखते ही देखते दोनों में फोन से बातचीत शुरू हो गई। फरहाना के घर वालों को जब उनके रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने पढ़ाई बंद करा दी। एक-दूसरे का मिलना-जुलना बंद हो गया। बावजूद इसके दोनों रुके नहीं। 23 जुलाई की रात फरहाना वीरेंद्र संग घर छोडक़र चली आईं। दोनों कई दिन भटके, फिर शहर स्थित एक मंदिर पहुंचे। दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए प्रपत्र दिखाए और शादी की बात कही। मंचोच्चारण के बाद फरहाना का शुद्धीकरण कराया गया। इसके बाद फरहाना ने ङ्क्षहदू धर्म स्वीकार कर लिया और उसका नया नाम सरस्वती हो गया। इसीके बाद विधि-विधान से सरस्वती की शादी कराई गई। विवाह के बाद सरस्वती ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण में आस्था है। अपनी मर्जी से विवाह किया है। किसी का कोई दबाव नहीं है। इधर, उसके घरवालों ने शेरगढ़ थाने में बेटी को नाबालिग बताकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरस्वती ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है। शेरगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो किया जारी
शादी के बाद फरहाना ने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उसने कहा, &हिंदू धर्म अपनाने और अपने प्रेमी के साथ शादी करके मुझे मेरे मायके वाले धमकी दे रहे हैं। मैं जल्द ही एसएसपी से भी शिकायत दर्ज कराऊंगी। यदि मुझे और मेरे पति वीरेंद्र के साथ कुछ होता है, तो मेरे मायके वाले इसके जिम्मेदार होंगे। वहीं, तीन दिन पहले फरहाना के पिता ने बेटी को नाबालिग बताते हुए शेरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चार साल पहले हुई दोस्ती
गहलौरा गांव की रहने वाली फरहाना ने बताया कि मैंने जब 8वीं क्लास पास की थी। तभी परिवार ने मेरी पढ़ाई बंद करा दी थी। चार साल पहले मेरी दोस्ती वीरेंद्र से हुई। वीरेंद्र बहेड़ी के माधोपुर गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि जब मैं गांव से शेरगढ़ जाती थी, तो वीरेंद्र कई बार बाइक पर आते-जाते समय मुझे छोड़ देता था, इसी दौरान दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं युवती के पिता का आरोप है कि वीरेन्द्र तांत्रिक है, इसीलिए वह उसे बहला फुसलाकर ले गया है।

प्यार, निकाह और फिर घर से निकाला
बिथरी चैनपुर की निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि मुन्ना नाम के युवक ने खुद को आकाश बताकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर उसके साथ रेप किया। बाद में उसका मतांतरण कराकर निकाह भी कर लिया। आरोप है कि असने पत्नी को गोमांस भी खिलाया। अब उसे घर से निकाल दिया है। एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में उसने बताया कि आरोपित मुन्ना मुस्लिम है और बारादरी के एजाज नगर गौटिया का निवासी है। दो वर्ष पूर्व उसने आकाश बनकर उससे नजदीकियां बढ़ाकर रेप किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपित ने गर्भपात करा दिया। पूरा घटनाक्रम स्वजन को बताया तो उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया। इसी बात का आरोपित ने फायदा उठाया और निकाह की बात कही। मजबूरी के चलते निकाह को राजी हो गई। निकाह के बाद ही आरोपित जबरन गाय का मांस खाने का दबाव बनाने लगा। कहा कि मुसलमान के घर निकाह हुआ है, यह सब करना पड़ेगा। इस बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के लिए ही वह सब सहती रही। इसी बीच जेठ ने पूजा-पाठ बंद करा दिया और नमाज पढऩे की बात कही। विरोध पर आरोपितो ने बच्चा छीन लिया और घर से निकाल दिया। फिर मां के पास पहुंची और बिथरी पुलिस के पास शिकायत की, आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है।

पत्नी को छोड़ फिलीपींस की युवती से किया निकाह
सैफ नाम के युवक ने किला स्थित घर में पत्नी उमरा को छोडक़र फिलीपींस में दूसरा निकाह कर लिया। पत्नी ने बताया कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीडऩ किया गया। उसने पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि गर्भपात कराकर हत्या का प्रयास भी किया गया। इस बीच आरोपित पत्नी को छोडक़र फिलीपींस चला गया और वहां दूसरी युवती से निकाह कर लिया। शिकायती पत्र के आधार पर किला पुलिस ने दस आरोपितों पति सैफ सैफ मुर्तजा खान, ससुर मुर्तजा खान, सास अकीला बेगम, देवर शोएब मुर्तजा खान, ननद निकहत इजहार, नन्दोई इजहार इकराम, ननद रफत राहत अली, नन्दोई राहत अली, ननद जीनत और नन्दोई रईस अहमद के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी है। कंघी टोला निवासी उमरा हुसैन ने बताया कि 27 फरवरी 2021 को सैफ मुर्तजा खान से निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही आरोपितों ने दहेज के लिए उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया। घर पर बंधक बनाकर रखते, विरोध पर पिटाई करते। इस बीच आरोपितों ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। किला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।