बरेली: मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शहर में ट्यूजडे को जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही शुरू हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन शाम तक चला। जिसमें बच्चे, यूथ बुजुर्ग और महिलाएं भी पहुंची।

समाजसेवियों ने बांटी खिचड़ी

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से मेंबर्स ने कुदेशिया पर सांई बाबा मंदिर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष निवेदिता श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव, महिला महासचिव सुधा सक्सेना और किरण सक्सेना आदि मौजूद रहीं। वहीं श्री महाकाली देवी मंदिर कमेटी सुभाषनगर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रमेश गुरुजी ने किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों को प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें अजय कश्यप, श्रवण कश्यप, गौरव राजपूत, दुर्गेश लोधी और दीपक राजपूत आदि मौजूद रहे।

समाज सेवियों ने बांटी खिचड़ी

शहर के व्यापारी सेवा संघ की ओर से कुतबखाना पर सुबह नौ बजे राहगीरों को चाय आदि पिलाइ्र गई। सुबह 11 बजे से खिचड़ी भोज कराया गया। जिसमें नदीम शमशी, अमित खनूजा, गिन्नी, रवि अरोरा आदि मौजूद रहे। वहीं राजेन्द्र नगर मार्केट में उड़ान संस्था ने भी खिचड़ी और चाय वितरण किया। जिसमें रश्मिी कुमार, सोनिया भसीन, नेहा, खुशबू, नीति और पूनम आदि मौजूद रहीं।