-बीसीबी के शोध में हुआ खुलासा, पत्तियों से निकलता है जहरीला केमिकल

BAREILLY आमतौर पर रोड के किनारे कहीं भी उग जाने वाला लैंटाना पौधा उपजाऊ जमीन के लिए 'जहर' है। बीसीबी के बॉटनी डिपार्टमेंट ने इस पौधे पर जब रिसर्च किया तो यह चौंकाने वाली बात सामने आई है। यह पौधा जमीन के लिए कितना खतरनाक है। यहां का मौसम उसके लिए उतना ही मुफीद है। 25 से 30 डिग्री सेल्सियस टेंप्रेचर में यह पौधा बहुत तेजी के साथ फलता-फूलता है।

मवेशी भी नहीं खाते हैं पत्तियां

आम बोलचाल की भाषा में केतकी के नाम से जाने वाले पौधे का बॉटनी में नाम लैंटाना है। इस पौधे को अंगे्रज यहां बंगले और कोठियों को सजाने के लिए विदेश से लेकर आए थे। आजादी के बाद अंग्रेज तो देश को छोड़कर चले गए, लेकिन फसलों की मुसीबत यहीं रह गई। इसलिए इसे इंग्लिश मैन्स फॉली भी कहते हैं। बीसीबी के बॉटनी के प्रोफेसर आलोक खरे ने इस पर रिसर्च किया। रिसर्च में खुलासा हुआ कि इस पौधे की पत्तियों से अलीलो कैमिक्स नाम से जहरीला पदार्थ निकलता है। जो उपजाऊ जमीन को बंजर कर रहा है। यह पदार्थ इतना जहरीला होता है कि अपने आसपास उगने वाली घास को भी सड़ाकर नष्ट कर देता है। वहीं इसके पत्ते कांटेदार होते हैं। इस कारण इन्हें मवेशी भी नहीं खाते हैं।

तापमान है अनुकूल

शोध में सामने आया है कि विदेशों में तापमान काफी कम रहता है। इसलिए यह पौधा तेजी से विकास नहीं करता है। वहीं भारत में इसे 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के कारण यह काफी तेजी से पनप जाता है। इस पौधे खाद, पानी आदि की कोई जरुरत नहीं होती है।

रिसर्च में पता चला है कि लैंटाना की पत्तियों से जहर निकलता है। जो जमीन को बंजर कर रहा है। समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो यह धीरे-धीरे सभी फसलों को तबाह कर देगा।

डॉ। आलोक खरे, प्रोफेसर, बीसीबी