- बीडीए ने संबंधित विभागों से मांगी प्रस्तावित कार्यो की लिस्ट और फंड की जानकारी

<- बीडीए ने संबंधित विभागों से मांगी प्रस्तावित कार्यो की लिस्ट और फंड की जानकारी

BAREILLY:

BAREILLY:

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) बरेली को समय के साथ संवारने व डेवलप करने के लिए तैयारियों में जुट गया है। बरेली महायोजना-ख्0ख्क् में प्रस्तावित विकास कार्यो के बाबत संबंधित विभागों से जानकारी मांगी हैं। कई रोड को फोर लेन बनाने के साथ ही फ्लाईओवर का निर्माण भी होगा। ताकि, योजनाओं के अनुरूप निर्माण कार्य जल्द पूरा कर बरेली को विकास की राह से जोड़ा जा सके।

म् विभागों से मांगी जानकारी

बीडीए ने बरेली महायोजना ख्0ख्क् में प्रस्तावित विकास कार्यो के लिए छह विभागों से जमीन के उपयोग के अनुसार प्रस्तावित कार्यो सूची मांगी हैं। बीडीए ने जिन विभागों से जानकारी मांगी हैं, उनमें नगर निगम, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग और रोडवेज शामिल हैं। इन विभागों से सूची के अलावा कार्य पर होने वाले खर्च का विवरण और फंड का ब्योरा भी मांगा गया है। जिसके बाद महायोजना के लिए संबंधित विभाग लिस्ट तैयार करने में जुट गए हैं।

पानी की समस्या और सफाई व्यवस्था

नगर निगम से शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए किए जा कार्यो के बारे में जानकारी मांगी गई है। चूंकि नगर निगम द्वारा नगर विस्तार व प्रस्तावित योजनाओं के रख-रखाव व विकास कार्य होते हैं। ऐसे में ड्रेनेज सिस्टम के लिए बड़े नाले, पेयजल व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण व एसटीपी से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। जिस पर नगर निगम अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जिनमें जल्द ही हैंडओवर होने वाले 8 ओवरहैड टैंक, ब् प्रस्तावित एसटीपी और बाकरगंज में अस्थाई तौर पर कूड़ा निस्तारण के लिए अमेजो कंपनी को जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात नगर निगम ने कही है।

साधन और ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान

पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग से महायोजना ख्0क्ख्क् में बचे काम और परिवहन निगम से बस स्टैंड, ट्रक पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर आदि के बारे में अधूरी और बंद पड़ी योजनाओं के बारे में बीडीए ने पूछा है। वहीं, वन विभाग से हाईवे के दोनों ओर सौ मीटर में ग्रीन बेल्ट के अलावा वन क्षेत्र की जानकारी मांगी गई है। रोडवेज की ओर से तैयार हो रही रिपोर्ट में वेटिंग हॉल, नए रूट्स पर बसों को दौड़ाने और पार्किंग की व्यवस्था को शामिल किया गया है। वहीं वन विभाग शहर को हरा-भरा बनाने के लिए 9 लाख पौध लगाने का काम करेगा। क्भ् अगस्त तक पौधे लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

फोरलेन के साथ फ्लाईओवर

शहर को विकास की रफ्तार देने के लिए फोरलेन का निर्माण कार्य होगा। साथ ही फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। बीडीए अधिकारियों ने बताया कि महायोजना-ख्0ख्क् के लिए संबंधित विभागों से रुके कार्य और फंड की मांग की गई है। वहीं, बड़ा बाईपास से नैनीताल रोड पर उतरने के लिए फ्लाईओवर, डोहरा रोड को फोरलेन करने समेत कई बड़े प्रोजेक्ट महायोजना में शुरू होंगे। इससे बरेली को डेवलप करने में काफी मदद मिलेगी।

शासन से करेगा बजट की मांग

अधिकारियों ने बताया कि सभी विभागों से रुके कार्यो का ब्यौरा और फंड की डिटेल लेकर बीडीए महायोजना-ख्0ख्क् के बचे कार्यो की लिस्ट तैयार करेगा। कार्यो को समय पर पूरा करने के लिए शेष फंड का मूल्यांकन कर प्राधिकरण शासन से बजट की मांग करेगा। वहीं आवास एवं शहरी नियोजन के लिए बीडीए बजट देगा।

बीडीए पर एक नजर

- क्म्7 वर्ग किमी बीडीए का कुल क्षेत्र।

- म्9 वर्ग किमी रिहायशी क्षेत्र।

- ख्म् वर्ग किमी औद्योगिक क्षेत्र।

- 8 वर्ग किमी व्यवसायिक क्षेत्र।

- फ्भ् वर्ग किमी हरित पट्टी क्षेत्र।

- ख्00क् में जनसंख्या 7.ब्8 लाख और क्.ख्0 लाख परिवार।

- ख्0ख्क् में अनुमानित जनसंख्या क्ब्.ख्क् लाख और ख्.8ब् लाख परिवार।

महायोजना ख्0ख्क् को लेकर संबंधित विभागों से प्रस्तावित और फंड के अभाव में बंद पड़े कार्यो की लिस्ट मांगी गई है। लिस्ट मिलने के बाद योजनाओं के अनुरूप कार्य किए जाएंगे।

डॉ। सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बीडीए