- मिनी मैरॉथन 2016 में अधिकारियों ने किया पार्टीसिपेट, विनर्स को मिला सम्मान

- सर्द मौसम को धता बता पार्टीसिपेंट्स ने शहर को एकजुट करने की जगाई अलख

BAREILLY:

यूं तो शहर के औसत तापमान से कैंटोनमेंट एरिया का तापमान करीब दो डिग्री कम रहता है। लेकिन संडे कड़ाके की ठंड के बाद भी कैंटोनमेंट एरिया में काफी गर्माहट का माहौल रहा। मौका था, शहरवासियों को देशभक्ति, राष्ट्रीयता, सौहार्द और स्वच्छ भारत बनाने के प्रति जागरूक करने वाले मिनी मैराथन 2016 का। जिसमें युवा, बुजुर्ग, जॉब होल्डर्स, सैनिक और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह 9.30 पर जेआरसी बैंड की धुन पर प्रशासन, आर्मी, कैंटोनमेंट बोर्ड समेत सैकड़ों की तादाद में मौजूद जोश और जुनून से लबरेज शहरवासियों की मौजूदगी में मैराथन फ्लैग ऑफ किया गया। फ्लैग ऑफ होने के साथ ही कैंटोनमेंट की सड़कों पर पार्टीसिपेंट्स का हुजूम लोगों को जागरूक करने उमड़ पड़ा।

सर्द सुबह बनी गवाह

कैंटोमेंट बोर्ड, इन्वर्टिस युनिवर्सिटी, लहाग, वस्त्र मंत्रालय और आर्मी द्वारा संडे को मिनी मैराथन 2016 का आयोजन किया गया। एक ओर सर्द सुबह से डरकर हजारों लोग घरों में दुबके हुए थे, उसी दौरान कैंटोनमेंट में सैकड़ों की तादाद में स्टूडेंट्स, दिव्यांग, महिलाएं, सीनियर सिटीजंस नया इतिहास रच रहे थे। मैराथन स्टेडियम से शुरू होकर शास्त्री चौक, फ्लैग स्टाफ हाउस, विशप कोनरॉड 'सीनियर विंग', गांधी बाग, जेएलए ऑफिसर मेस, वृंदावन गेस्ट हाउस, जेआरसी, डीसीए कॉलोनी, शास्त्री चौक होते हुए वापस स्टेडियम पर समाप्त हुई। जहां विनर्स को अधिकारियों ने सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ को लोगों ने मस्ती भरे अंदाज में पूरा किया। हालांकि रास्ते बंद होने से कुछ लोगों को थोड़ी दिक्कत भी हुई।

10 किमी। होती तो अच्छा होता

विनर्स से बात की गई तो उन्होंने मैराथन को 5 की बजाय 10 किमी। तक होने का जिक्र किया। उनके मुताबिक 5 किमी। चंद मिनटों में तय कर लिया। अगर 10 किमी। होता तो आनंद दोगुना हो जाता। युवाओं का जोश तो देखते ही बन रहा था। लोग जल्दी से दौड़ पूरी कर विनर बनना चाहते थे तो कइयों ने पैदल ही सफर पूरा किया। 70 वर्षीय बुजुर्ग रामेश्वर दयाल के मुताबिक 10 किमी। रेस तय करने की सोचे हुए थे। वहीं, दिव्यांग लालता प्रसाद राजपूत ने शहर को संदेश देने के उद्देश्य से पार्टीसिपेट किया था। महिला वर्ग में विनर बनी मोनिका ने महिलाओं को हर क्षेत्र में पहुंच बताई, तो फिर मैराथन में पीछे कैसे रहें, इसी सोच के साथ उन्होंने पार्टीसिपेट किया। इसके अलावा अन्य ने हर वर्ष मैराथन होने की ख्वाहिश जताई। आयोजन में मुख्य रूप से इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर रजनी दीक्षित, प्रभारी जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, स्टेशन कमांडर एएन झा, डीआईजी पीएसी वाराणसी धर्मवीर यादव, एडम कमांडेंट अमित वीर पांडया, इंवर्टिस कुलाधिपति उमेश गौतम, सीओ कैंट प्रमोद कुमार सिंह मौजूद रहे।

दस श्रेणियों के प्रथम विजेता

श्रेणी संख्या प्रथम पुरस्कार

क्लास 6 से 9 ब्वॉयज 315 प्रकाश

क्लास 6 से 9 ग‌र्ल्स 245 ननी कपूर

क्लास 10 से 12 ब्वॉयज 375 धर्मपाल

क्लास 10 से 12 ग‌र्ल्स 100 अंजलि

यूथ 701 आसिम रजा

इन्वर्टिस कॉलेज स्टूडेंट्स 700 चेस्ट नंबर 1540

महिलाएं 82 मोनिका

सर्विस परसन 409 डॉ। वीवी सिंह

सीनियर सिटीजन 14 रामेश्वर दयाल

दिव्यांग 24 लालता प्रसाद राजपूत