बरेली(ब्यूरो)। नगर निगम में वर्ष 2022-23 को लेकर सब्जी मंडी की नीलामी प्रक्रिया मंडे को पूर्ण हुई। इससे पहले सैटर्डे को नीलामी मेें कम लोग शामिल हुए थे। इसलिए नीलामी को स्थागित कर दिया गया था। साथ ही उसी दिन ठेला फड़़ खोखा परिषद के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। परिषद के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने ठेका प्रथा बंद करने को कहा था। साथ ही कहा कि प्रतिदिन की वसूली न की जाए। निगम को हम किराया देंगें। लेकिन मंडे को निगम में नीलामी की बोली के लिए करीब 16 लोग शामिल हुए थे। जिसमें उच्चतम बोली लगाने वालों को सब्जी मंडी का ठेका दे दिया गया।

वसूली का लगाया था आरोप
परिषद के जिम्मेदारों का कहना था कि एलन क्लब मंडी में प्रति फड़ से 120 से लकेर 150 तक भू-प्रयोग शुल्क ली जा रही हैैंैं। ठेकेदार शुल्क लेने के बाद भी कुछ लोगों को रसीद देते हैैं तो कुछ लोगों को नहीं देते हैैं। सैटर्डे को ठेके की ओपन बोली लगनी थी। लेकिन वो स्थागित कर दी गई हैैं। साथ ही कहा कि नगर निगम को ठेका प्रथा बंद करनी चाहिए। इसकी वजह से सब्जी विक्रेताओं का शोषण हो रहा हैैं। मंडी में साइकिल स्टैैंड पर वसूली की जा रही हैं, जिसको लेकर निगम को कोई को कोई जानकारी नहीं हैैं। मंडे को भी सुबह संगठन के कुछ लोग विरोध करने निगम पहुंचे थे। विरोध करने वालोंं ने आरोप लगाया कि निगम में शांति के साथ विरोध करने पर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अपर नगर आयुक्त से बात की गई तो उनका कहना था कि बोली दाता के न होने के कारण ठेका स्थगित कर दिया गया था। मंडे को हुई नीलामी में बाग बहार व पार्किंग की नीलामी नहीं की गई हैैं।

इनको मिला ठेका वर्ष 2022-23 में

ठेका स्थल ठेका उच्चतम बोली
सीबीगंज हरीश गुप्ता छह लाख 25 हजार
कुतुबखाना अमन सक्सेना 13 लाख 40 हजार
एलन क्लब हिमांशु 57 लाख 80 हजार
श्यामगंज कौशलेंद्र छह लाख 10 हजार

इन पर था ठेका 2021-22 में

नाम ठेका स्थल उच्चतम बोली
नरेंद्र प्रकाश सीबीगंज सब्जी मंडी पांच लाख 55 हजार
सुंदरम सक्सेना कुतुबखाना मंडी नौ लाख 51 हजार
नदीम अहमद एलन क्लब मंडी 40 लाख 10 हजार
समीर सिद्दीकी श्यामगंज मंडी पांच लाख 60 हजार