बरेली(ब्यूरो)। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम जिले के सरकारी कार्यालय, गैर सरकारी कार्यालय, औद्योगिक इकाईयों, शहीद स्मारक, दुकानों, अन्य प्रतिष्ठानों एवं घरों में झंडा फहरा कर मनाया जाएगा। इसी क्रम में नगर निगम की ओर से घरों व अफिसों में एक लाख 99 हजार सात सौ 96 तिरंंगे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें निगम के हर विभाग का लक्ष्य नगर आयुक्त द्वारा तय किया गया है। कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देने के लिए विभाग स्तर से भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा। निगम की ओर से सबसे अधिक झंडे फहराने का लक्ष्य निर्माण विभाग को दिया है, निर्माण ïिवभाग शहर में 33 हजार झंडे फहराएगा। वहीं सबसे कम आठ हजार झंडे लगाने का लक्ष्य उद्यान ïिवभाग को दिया गया है।

बीडीए ने कर्मचारियों को दिया लक्ष्य
झंडे लगाने को लेकर नगर निगम के साथ ही बीडीए ने भी लक्ष्य तय कर दिया है। प्राधिकरण के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को तिरंगा स्वयं सेवक के रूप में नामित कर अपने निवास स्थल व आस-पास के 10 घरों में झंडा रोहण का लक्ष्य दिया गया है। ग्यारह जुलाई से प्राधिकरण के कार्यालय व प्राधिकरण की योजनाओं के मुख्य चौराहों को तिरंगा रंग से सजाया जाएगा। साथ ही उन पर लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

1,99,736 निगम का कुल लक्ष्य

फैक्ट एंड फिगर
विभाग लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग 24,000
निर्माण विभाग 33,000
जलकल विभाग 19,000
उद्यान विभाग 8,000
संपत्ति कर विभाग 20,000
राजस्व विभाग 15,396
प्रकाश विभाग 15,000
कुल 1,34,396

नियमों का भी रखें ध्यान
डीएम ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान भाव उजागर करना है। साथ ही कहा कि प्रत्येक नागरिक नियमानुसार ही झंडा फहराए। उन्हांने कहा कि फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झंडे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए। झण्डे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है तो सूर्योदय के बाद ध्वजारोहण किया जाना चाहिए। सूर्यास्त के साथ ही ससम्मान इसे उतारना चाहिए। 11 से 17 अगस्त तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झंडों को 17 अगस्त के बाद आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जाये। केवल विशेष परिस्थितियों में ही झंडा रात्रि में फहराया जा सकता है।