नगर निगम शहर में रोपेगा 5 हजार पौधे, शासन ने दिया था 3 हजार का टारगेट

हर घर के आगे पौधे लगाने की योजना, मेयर हाउस से दिए जाएंगे फ्री ट्री गार्ड

BAREILLY: शहर को सिर्फ नारे से ही नहीं असल में ग्रीन बरेली क्लीन बरेली बनाने के लिए नगर निगम ठोस कदम उठाने की तैयारी में है। निगम की ओर से शहर की सेहत संवारने व दुरुस्त रखने को भ् हजार पौधे रोपें जाएंगे। मानसून की दस्तक होते ही शहर में हरियाली बढ़ाने को यह ग्रीन कवायद रफ्तार भरने लगेगी। पर्यावरण दिवस के मौके पर शासन की ओर से नगर निगम बरेली को शहर में फ् हजार पौधे लगाने का टारगेट दिया गया है। लेकिन निगम की ओर से टारगेट से दो हजार ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। शहर में पौधे रोपें जाने की कवायद फेज वाइस शुरू होगी। जिसकी कमान एनवॉयरमेंट इंजीनियर पर रहेगी।

मेयर हाउस देगा ट्री गार्ड

निगम की ओर से शुरू की जा रही इस पहल में शहर की लगभग हर कॉलोनी में पौधे लगाए जाने की योजना है। हर कॉलोनी में लगने वाले पौधों के लिए लोगों से भी सहयोग लिया जाएगा। कॉलोनी में जिस घर के आगे पौधे रोपें जाएंगे, उनके लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था भी मेयर हाउस से की जाएगी। अपने घरों के आगे पौधे लगाने वालों को मेयर हाउस की ओर से मुफ्त ट्री गार्ड दिया जाएगा। इसका मकसद लोगों को ग्रीनरी के लिए अवेयर करना है। हालांकि पिछले साल जुलाई में भी इस कवायद की घोषणा की गई थी। जिसमें शहर के तीन एरियाज में हर घर के आगे पौधे लगाए जाने थे। लेकिन यह कवायद दम तोड़ गई।