बरेली (ब्यूरो)। स्मार्ट होते शहर में जल्द ही लोगों को कचरे की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। शहर से डेली जेनरेट होने वाले वेस्ट के निस्तारण के लिए नगर निगम की ओर से सथरापुर में 24.18 करोड़ रुपए की लागत से प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। बरेली-शाहजहांपुर बॉर्डर पर बनाए जा रहे प्लांट का अब तक 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस प्लांट को अप्रैल से चलाने की तैयारी की जा रही है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए शासन से तीन किस्त जारी की जा चुकी हैैं, इसमें आखिरी किस्त अभी रह गई है। इसके लिए काम करने वाली टीमों को लगाया गया है, जल्द ही प्लांट को चलाया जाएगा। पांच लाख टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण की नगर निगम के आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता है। फ्राइडे को नगर आयुक्त ने अन्य अधिकारियों के साथ प्लांट का जायजा लिया। साथ ही उसे जल्द चलाने के निर्देश भी दिए।

4.45 लाख टन वेस्ट डेली हो रहा जेनरेट
नगर आयुक्त ने बताया कि सथरापुर में बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता पांच लाख टन प्रतिदिन की है। जबकि शहर से करीब 4.45 लाख टन कूड़ा हर रोज निकलता है। नगर निगम की टीमें डोर टू डोर जाकर वेस्ट कलेक्शन करती हैैं। साथ ही सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग स्टोर किया जाता है। इसके बाद उन्हें गाडिय़ों में लोड कर बाकरगंज निस्तारण के लिए ले जाया जाता है। शहर में निकलने वाले कूड़े से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कूड़े की क्षमता ज्यादा है। प्लांट चलने के बाद कूड़े को शहर से सथरापुर में ले जाया जाएगा।

सात कंपनीज ने दिखाया इंटरेस्ट
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का 20 फीसदी काम बकाया है। प्लांट को रफ्तार देने के लिए नगर आयुक्त ने पुराने टेंडर को निरस्त कर दिया था। इसके बाद नई टेंडर प्रक्रिया में सात बड़ी और अनुभवी कंपनियों ने हिस्सा लिया है, टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एमएलसी चुनाव की आचार संहिता की वजह से टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। छह फरवरी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की टेक्निकल और प्राइस विड के टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद नई कंपनी को आगे की जिम्मेदारी दी जाएगी।

शीघ्र ही होगा स्टार्ट
सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की शासन से तीन किस्त जारी हो चुकी हैैं। अंतिम किस्त आना शेष है। प्लांट को तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही प्लांट को चलाया जाएगा। पांच लाख टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण की आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता है।
निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त