- बरेली से भी दिल्ली जाने वालों की संख्या कम नहीं

- जान लें नियम नहीं तो दिल्ली में हो सकती है परेशानी

<- बरेली से भी दिल्ली जाने वालों की संख्या कम नहीं

- जान लें नियम नहीं तो दिल्ली में हो सकती है परेशानी

BAREILLY:

BAREILLY:

आप यदि अपने व्हीकल्स से दिल्ली जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली में लागू होने वाले इवेन और ऑड नंबरों के नए नियम को जानना भी आपके लिए बहुत जरूरी है। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो फिर आप दिल्ली में पकड़े जाएंगे। आपकी व्हीकल का चालान भी हो सकता है। तो आप आपने वाहन से दिल्ली जाते हैं तो वहां के नियमों के बारे में जरूर पता कर लें।

जनवरी से लागू होने की बात

दरअसल, दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन पर कंट्रोल लगाने के उद्देश्य से वहां की केजरीवाल सरकार ने जनवरी से इवेन और ऑड फार्मूला अपनाने जा रही है। इस फॉर्मूले के मुताबिक दिल्ली में एक दिन इवेन और एक दिन ऑड नंबरों की गाडि़यां ही दौड़ सकेंगी। भले ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल यह फार्मूला दिल्ली में लागू करने जा रहे हों, लेकिन इसका इफेक्ट बरेली के लोगों पर भी देखने को मिलेगा। क्योंकि शहर से काफी संख्या में लोग अपने व्हीकल्स से ही दिल्ली तक का सफर करते है। ऐसे में इवेन और ऑड नंबर से वाहनों के संचालन होने से लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी।

करीब सात लाख वाहन रजिस्टर्ड

शहर के करीब सात लाख कार और बाइक आरटीओ ऑफिस में रजिस्टर्ड है। जबकि अदर स्टेट उत्तराखंड, हरियाणा और खुद दिल्ली से रजिस्टर्ड वाहन भी शहर में मौजूद हैं। बरेली और दिल्ली की दूरी महज ढाई सौ किलोमीटर होने से शहरवासी अपने साधन से ही दिल्ली जाना मुनासिब समझते हैं। बसों और ट्रेनों में होने वाली भीड़ भी इसका सबसे बड़ा रीजन होता है। ऐसे में दिल्ली जाने से पहले आप इवेन और ऑड को टाइम टेबल पर एक नजर दौड़ा लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। नहीं तो कहीं ऐसा न हो कि आप दिल्ली जाकर समस्याओं से घिर जाए।