सैक्स रैकेट के साथ-साथ मोना करता है स्मैक का धंधा

सैटेलाइट बस अड्डे के पास स्मैक के साथ आया पुलिस की गिरफ्त में

BAREILLY: मोना, कहां छुपा है सोना, मशहूर विलेन अजीत का यह डॉयलाग तो आपको तो याद ही होगा। जी हां बरेली में भी एक मोना है जो काफी मोटी कमाई करता है। उसकी इस मोटी कमाई का जरिया लड़कियों और नशीले पदार्थ की सप्लाई है, लेकिन अब मोना पुलिस की गिरफ्त में है। यहां मोना कोई लड़की नहीं है बल्कि लड़की की तरह बनकर रहने वाला किन्नर है। पुलिस को मोना के पास से भ्0 ग्राम स्मैक और एक लड़की भी मिली है। हालांकि पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार ना कर उसे छोड़ दिया है। लड़की दिल्ली की रहने वाली बतायी जाती है।

डेलापीर में रहता है किराये पर

बारादरी थाना के जगतपुर चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने मोना को सैटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा है। मोना मूलरूप से हाफिजगंज का रहने वाला है। वह डेलापीर में किराये का कमरा लेकर रहता है। मोना ने अपना धंधा छोड़कर लड़कियों की सप्लाई का काम शुरू कर दिया। उसका धंधा बढने लगा तो वह नशीले पदार्थ भी सप्लाई करने लगा।

टेंपो में लेकर जाता था ग‌र्ल्स

मोना पहले ग्राहक तय करता और फिर लड़कियों को टेंपो में बैठाकर उनके पास लेकर जाता था। कस्टमर भी उससे ज्यादा संपर्क इसलिए करते थे क्योंकि उन्हें एक साथ दो चीजें मिलती थीं, लड़की और नशा। मोना की पुलिस को काफी समय से तलाश थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। मोना ज्यादातर रात में ही कस्टमर्स के पास जाता था। इसके लिए वह खुद इतना सज-धजकर रहता था कि जिससे वह लड़की ही लगे।