- गल चुके हैं विभाग के लेटर बॉक्स

- आपका इम्पॉर्टेंट लेटर हो सकता हैं गुम

BAREILLY:

पोस्ट ऑफिस की लापरवाही के चलते अपनों को भेजा गया आपका इम्पॉर्टेंट मैसेज और डाक्यूमेंट गुम हो सकता है। जिन लेटर बॉक्स से होते हुए आपका यह संदेश अपनों तक पहुंचता है उसका ही खस्ता हाल हैं। लोहे के लगे यह लेटर बॉक्स समय के साथ गल चुके हैं। लेटर बॉक्स का हाल है कि कोई भी व्यक्ति लेटर को निकाल सकता है। इन्हें रिप्लेस करने की बजाय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।

कैसे सेफ होगा लेटर

देश के कोने-कोने से 20 हजार से अधिक रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट और साधारण डाक रेल मेल सर्विस (आरएमएस) के जरिए बरेली में आते हैं। जिनमें जॉब और ऑफिशियल लेटर सबसे अधिक होते है। आरएमएस से लेटर की सार्टिग कर संबंधित एरिया के पोस्ट ऑफिसों को भेज दिया जाता है। फिर यह लेटर लेटर बॉक्स के थ्रू होते हुए गंतव्य स्थान पर संबंधित व्यक्ति को हैंडओवर होता है। लेकिन, विभाग की लापरवाही से यह लेटर अपनों तक पहुंचने से वंचित रह सकता हैं।

एक हजार से अधिक लेटर बॉक्स शहर

में हैं

हजारों की संख्या में लगे हैं लेटर बॉक्स

लेटर के लिए बरेली रीजन में हजारों की संख्या में लेटर बॉक्स लगे हुए हैं। एक अनुमान के मुताबिक शहर में ही एक हजार से अधिक लेटर बॉक्स हैं। लेकिन, अधिकारियों की अनदेखी के चलते कई लेटर बॉक्स गल चुके है। लेटर और जरूरी डॉक्यूमेंट बाहर से ही दिखाई देते हैं। जिसे कोई भी व्यक्ति क्षति पहुंचा सकता हैं।

बरेली रीजन एक नजर

- हेड पोस्ट ऑफिस - 16

- एसओ - 491

- बीओ - 3,000

- डिवीजन - 10

- आरएमएस - 1

- पोस्टमैन की संख्या - करीब 2500