- आरटीओ ने हंड्रेड परसेंट अपने यहां से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की खत्म

- शहर के सभी दो पहिया और चार पहिया डीलर्स को दिए गए कोड

BAREILLY: नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन अब आरटीओ विभाग नहीं करेगा। लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और अलीगढ़ के बाद बरेली में भी प्राइवेट वाहनों का रजिस्ट्रेशन डीलर्स लेवल पर ही होगा। आरटीओ विभाग ने इस नई व्यवस्था के लिए सभी डीलर्स को एक कोड दे दिए गए हैं। जो वाहनों का रजिस्ट्रेशन डिलिवरी के दिन ही अपने यहां से करेंगे। यह व्यवस्था फ‌र्स्ट जून से हंड्रेड परसेंट लागू कर दी गई है।

सभी डीलर्स को दिए गए कोड

शहर में दो और चार पहिया मिलाकर डीलर्स की संख्या ख्भ् है। इस व्यवस्था के तहत आरटीओ विभाग ने डीलर्स को यूजर आईडी और एक पासवर्ड प्रोवाइड करा दिया है। यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से डीलर्स आरटीओ विभाग द्वारा तैयार रजिस्ट्रेशन सॉफ्टवेयर आसानी से ओपेन कर सकते हैं। डीलर इस सर्विस के जरिए फार्म-ख्क् व ख्ख्, पॉलिसी सर्टिफिकेट, वाहन सेल की जानकारी, वाहन ओनर का एड्रेस सब फीड कर सकते हैं। जिसका अप्रूवल एआरटीओ प्रशासन करेगा।

आरटीओ नहीं करेगा रजिस्ट्रेशन

अधिकारियों ने बताया कि विभाग से अब किसी भी प्राइवेट वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। यदि डीलर्स नियम की अनदेखी करते हैं तो उनके खिलाफ पेनाल्टी लगाई जाएगी। जिस दिन वाहन का सेल हुआ है डीलर को उसी दिन वाहन के रजिस्ट्रेशन करने होंगे। वाहन सेल और रजिस्ट्रेशन होने के 7 दिन के अंदर सारे डॉक्यूमेंट डीलर्स को विभाग में सबमिट करना होगा। सात दिन से लेट होने पर डीलर पर पेनॉल्टी लगायी जाएगी। यह पेनॉल्टी वाहन के टैक्स का भ् परसेंट प्रतिमाह होगा। पहले महीने भ् परसेंट दूसरे महीने क्0 परसेंट और तीसरे महीने क्भ् परसेंट पेनॉल्टी लगाइर्1 जाएगी।

डेबिट व क्रेडिट कार्ड से जमा हो सकेगा पैसा

अप्रूव्ड किए वाहन के प्रति देय फीस, टैक्स का पैसा, डीलर द्वारा ऑनलाइन नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी डिपॉजिट किए जा सकते हैं। कम्प्यूटर जनरेटेड रसीद प्रिंट कर एक प्रति वाहन ओनर और दूसरी प्रति वाहन डॉक्यूमेंट के साथ आरटीओ विभाग में डीलर को प्रजेंट करने होंगे।

वाहनों का रजिस्ट्रेशन इस महीने से विभाग नहीं कर रहा है। विभाग से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह खत्म कर दी गयी है। शहर के सभी डीलर को एक कोड जनरेट कर दिए गए हैं। जिनकी मदद से वह वाहनों का रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

आरआर सोनी, आरटीओ