-स्कूल से लौट रही शिक्षामित्र व छात्राओं के साथ कर रहे थे छेड़खानी

भुता: पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद क्षेत्र में छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शोहदों का आतंक पूरे क्षेत्र में है। छेड़खानी से तंग आकर कई छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। ट्यूजडे को अलग-अलग स्थानों पर एक महिला शिक्षामित्र और एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आई हैं। पीडि़त युवतियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कई दिनों से कर रहे थे परेशान

ग्राम रहपुरा गिरधारीलाल निवासी एक महिला शिक्षामित्र है। वह पास के गांव में पढ़ाती है। मंडे को स्कूल से पढ़ा कर स्कूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में ग्राम अधकटा पुलिया के पास पड़ोस के गांव के हरने वाले नन्हा उर्फ सुमित व नानकचन्द्र उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। शिक्षामित्र के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों को आता देख दोनों आरोपी फरार हो गए। पीडि़ता का कहना है कि, काफी दिनों से दोनों आरोपी उसे परेशान कर रहे थे। वहीं इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर में ट्यूजडे को छात्रा स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव के ही जोगराज उर्फ विट्टू ने उनके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने जब विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी जानके मारने की धमकी देकर फरार हो गया। दोनों ही मामलों ने पीडि़ताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।