बरेली (ब्यूरो)। आंवला में नगर पालिकाकर्मियों द्वारा मृत गोवंश को बदायूं रोड पर कूड़े के ढेर के नीचे गड्ढा खोद कर दफना दिया गया। इस पर नगर में खासा हंगामा हो गया। लोगों इसक विरोध में राड पर जाम लगा दिया। इससे अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आक्रोशित लोगों के तेवर देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। तमाम फोर्स मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने के बाद भी लोगों नहीं माने। बाद में पालिकाध्यक्ष द्वारा जेसीबी मंगवाई, जिससे पशु के शव को साफ गड्ढे में दबाया गया तब जाकर लोगों का आक्रोश समाप्त हुआ।

हिंदू संगठनों में आक्रोश
पालिकाकर्मियों द्वार की गई इस हरकत का पता जब फ्राईडे को दिन निकलते ही नगरवासियों के लगा तो उनमें आक्रोश पनपने लगा। धीरे-धीरे सह बात गोरक्षक दल के जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा को भी पता लगी, जिस पर वह तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए अपने कार्यकर्ताओं को इक_ा किया और तत्काल बदायूं रोड पर जा पहुंचे। उनके साथ अन्य हिंदू संगठन एवं नगर के तमाम लोग भी हो लिए। सब ने रोड को जाम कर दिया। वे इसके विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध जता रहे थे। उन्होंने कहा कि पालिकाकर्मियों द्वारा की गई यह हरकत अत्यंत शर्मनाक है। इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। इस दौरान रोड पर दोनों साइड लंबा जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक यह ही स्थिति बनी रही। इस दौरान अमित शर्मा का कहना था कि प्रदेश सरकार गोवंशीय पशुओं की रक्षा के लिए बड़ा बजट लाकर गोशाला बनवाते हुए उनके संरक्षण की बात कर रही है। वहीं नगर पालिकाकर्मियों द्वारा ऐसा कर के सरकार की मंशा को पलीता दिखाने का कार्य किया जा रहा है।

सूचना पर पहुंची फोर्स
प्रशासन को जैसे ही जाम का पता लगा, आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक ओपी गौतम व कस्बा इंचार्ज रत्नेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उनके तेवर देख प्रशासन भी सकते में आ गया। इसी बीच नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना वहां पहुंच गए। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा के साथ ही विश्व हिंदू शक्ति संगठन के पवन कुमार, बजरंग दल के आशीष हिंदू, आकाश राजपूत, राहुल सत्यम, दुर्गेश सक्सेना व ऋषभ शर्मा से बात कर जाम खोलने को कहा। उन्होंने बताया कि नगर पालिकाकर्मियों की गलती है। उसके बाद तुरंत जेसीबी मंगवा कर शव को आदर सहित साफ गड्ढे में दबवा दिया गया। उसके बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने जाम खोल दिया। चेयरमैन ने बताया कि पालिका कर्मियों को बता दिया है कि गोवंश पशुओं को साफ गड्ढे में दफनाना है। जिस कर्मचारी की गलती है, उस पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।