फ्लैग:नवरात्र में महाविद्यालयों में स्टडी करने वाली छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट

-नवरात्र छात्राओं के लिए सिखाया जाएगा मार्शल आर्ट

-पेरेंट्स को भी बताया जाएगा पॉक्सो एक्ट

548-महाविद्यालय है एमजेपीआरयू से एफिलेटेड

9-डिस्ट्रिक्ट में हैं महाविद्यालय

4.5- लाख कैंडिडेट्स एमजेपीआरयू के महाविद्यालयों से करते हैं स्टडी

बरेली: नवरात्र पर इस बार छात्राएं मार्शल आर्ट के गुरु सीखेंगी। इसके लिए शासन स्तर से पत्र भी एमजेपीआरयू और क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी को जारी किया गया है। मार्शल आर्ट के गुरु छात्राओं को छह माह तक ऑनलाइन सिखाए जाएंगे। मिशन शक्ति के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में विवि पहले सभी महाविद्यालयों को वेबिनार के माध्यम से जानकारी देंगे। इसके बाद महाविद्यालय अपने यहां इनरोल्ड स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को वेबिनार के माध्यम से जानकारी देंगे। इस वेबिनार में विषय विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी क्षत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ। राजेश प्रकाश ने दी।

वेबिनार से दी जाएगी जानकारी

बालिका मिशन शक्ति के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में वेबिनार पहले एमजेपीआरयू करेगा इसमें सभी एफिलेड महाविद्यालय जुड़ेंगे। जिसमें विवि स्तर पर सभी विषय के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। विवि यह वेबिनार 10-11 बजे तक करेगा। जिसमें विवि स्तर बताया जाएगा कि किस तरह से मिशन शक्ति कार्यक्रम को कराना है। इस प्रोग्राम में स्वच्छता, हाइजीन, कोविड-19 आदि पर जोर रहेगा। इसके बाद महाविद्यालय अपने यहां इनरोल्ड स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के साथ वेबिनार 12-1 बजे तक करेंगे। जिसमें सभी चीजें महाविद्यालय स्तर से स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान कोविड गाइड लाइन फॉलो करने पर भी जोर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में कंप्टीशन भी कराया जाएगा जिसमें पोस्टर, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता भी होगी.प्रतियोगिता 2-4 बजे तक होगी, इसमें विनर भी चुना जाएगा।

17-25 तक होगा कार्यक्रम

बालिका मिशन शक्ति कार्यक्रम विवि मेगा लांच करेगा। इसके बाद मिशन शक्ति की रूप रेखा तैयार कर इसमें विधि एक्सपर्ट, साइबर, पॉक्सो और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर रहेगा। काय्रक्रम 17 अक्टूबर से शुरू होगा। जिसमें 24 और 25 को वर्चुअल मीटिंग हेागी। मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के दौरान इस कार्यक्रम में एनएसएस और एनसीसी के कैंडिडेट्स भी शामिल होगे। 24 और 25 अक्टूबर को जानजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम इसी तरह नवरात्र के बाद छह माह तक चलाया जाएगा।

छात्राओं को बताए जाएंगे अधिकार

अक्सर सुनने में आता था कि छात्राएं छेड़छाड़ आदि की शिकार होने के साथ फोन पर या फिर सोशल साइट आदि पर भी परेशान की जाती थी। लेकिन इससे बचने के लिए वह नहीं समझ पाती थी कि आखिर इससे कैसे फेस किया जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से महाविद्यालय में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग नवरात्र में शुरू की जा रही है। इस ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं के पेरेंट्स को भी अवेयर किया जाएगा। छात्राओं को एक्सपर्ट बताएंगे कि वह किस समय क्या हेल्प ले सकती है। इसके साथ पेरेंट्स पॉक्सो एक्ट के साथ उनके अधिकारी बताएंगे। उन्हें बताया जाएगा कि वह अपने प्रति होने वाली प्रॉब्लम को दबाएं नहीं बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाएं। इसके लिए वह कहां से और कैसे मदद ले सकती है इसके बारे में भी बताया जाएगा।