- सिंगल विंडो सिस्टम से शुरू हो गया शिकायतों का निस्तारण

- 15 दिनों तक चलेगा नगर निगम का विशेष अभियान, मेयर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

बरेली: अगर आपको प्रॉपर्टी टैक्स से रिलेटेड कोई भी प्रॉब्लम है तो सिंगल विंडो में इसकी कंप्लेन कर सकते हैं। इतना ही नहीं कंप्लेन करने के 45 दिन बाद अब प्रॉब्लम सॉल्व कर दी जाएगी। नगर निगम की ओर से एक विशेष अभियान चलाया है, जो अगले 15 दिनों तक चलाया जाएगा। इसके मुताबिक नगर निगम में आने वाली शिकायतों को फौरन ही निस्तारण किया जाएगा। जिससे बरेलियंस को काफी सहूलियत मिलेगी। शहर वासियों की प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम ने थर्सडे से सिंगल विंडो सिस्टम शुरू कर दिया है। यह 15 दिनों तक चलेगा। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत लोगों की प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी शिकायतों का समाधान होगा। निर्धारित समय में समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। गुरुवार को मेयर डॉण् उमेश गौतम ने फीता काटकर इसका शुभारंभ कर दिया।

ऐसे होगा काम

निगम के इस अभियान के तहत नगर निगम परिसर में केंद्रीय कार्यालय के बाहर एक केबिन बनाया गया है। इसमें रोजाना एक कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी शिकायतें जैसे नाम परिवर्तन, कर निर्धारण, दोहरी डिमांड आदि से संबंधित सभी शिकायतों के प्रार्थना पत्र लोगों को यहां जमा कराने होंगे। निर्धारित समय में इसी केबिन से लोगों को उनकी समस्या का समाधान मिल जाएगा।

यहां से कंप्लेन होगी ट्रांसफर

सिंगल विडो से शिकायती पत्र संबंधित विभागों में भेजा जाएगा। वहां से समस्या का निस्तारण करके या फिर जायज आपत्ति के साथ शिकायतकर्ता को शिकायती पत्र वापस किया जाएगा। सही प्रपत्रों व शुल्क के साथ नाम परिवर्तन का आवेदन देने पर 45 दिन में नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगर किसी के भवन का कर निर्धारण नहीं हुआ है तो तीन दिन के अंदर कर निर्धारण हो जाएगा।