(बरेली ब्यूरो)। घर से टॉफी लेने निकली छह साल की मासूम के साथ दङ्क्षरदे ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद मासूम के घर से 200 मीटर दूरी पर दङ्क्षरदा उसे एक बुटीक पास छोडक़र फरार हो गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने बच्ची की तलाश की तो मासूम बदहवास हालत में मोहल्ले में एक टावर के पास मिली। परिजन मासूम की हालत बिगड़ती देख अस्पताल लेकर पहुंचे और साथ ही थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया। कार्रवाई में देरी की सूचना पर ङ्क्षहदू संगठन पहुंच गए। थाने का घेराव करते हुए नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब सवा दो घंटे अफरा-तफरी का माहौल रहा। काफी मान-मनौव्वल के बाद हंगामा शांत हुआ।


दो घंटा चला हंगामा
पीडि़त का परिवार इज्जतनगर के एक क्षेत्र का रहने वाला है। पीडि़त के पिता ने बताया कि छह साल की बेटी केजी की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह घर से कुछ दूसरी पर स्थित परचून की दुकान से टॉफी लेने गई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं आई। करीब एक घंटे के बाद वह घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक बुटीक के पास बदहवास अवस्था में मिली। महिला ने मासूम से पता व पिता का नाम पूछा तो वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। वह बेहद डरी हुई थी। एक महिला ने उसे पहचान लिया और परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन पहुंचे तो पिता को देखते ही बच्ची उससे लिपट गई। वह कुछ पूछते कि वह बेसुध हो गई। उसकी हालत बिगड़ती देख स्वजन उसे अस्पताल लेकर भागे। इधर पुलिस को बेटी के साथ हुई अनहोनी की जानकारी दी। वारदात में दूसरे संप्रदाय के आरोपित के शामिल होने की आशंका जताई। आरोप है कि करीब तीन घंटा बीतने के बाद भी पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। जानकारी ङ्क्षहदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को हुई। भीड़ इक_ा हो गई। लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और कार्रवाई की जिद पर अड़ गए, नैनीताल हाईवे जाम कर दिया। करीब सवा दो घंटे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

24 घंटे में राजफाश का अल्टीमेटम
ङ्क्षहदू संगठन के लोगों का हंगामा बढ़ता देख कई थानों की फोर्स, एसपी सिटी रङ्क्षवद्र कुमार व सीओ पहुंच गए। घंटों लोगों को समझाते रहे लेकिन, कोई मानने को तैयार न था। आनन-फानन में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद प्रदर्शनकारी आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जैसे-तैसे लोगों को समझाया गया। एसपी सिटी रङ्क्षवद्र कुमार ने 24 घंटे के भीतर आरोपित को पकडऩे का आश्वासन दिया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।

तो खड़ा हो सकता है बखेड़ा
आरोपित को 24 घंटे के भीतर पकडऩे का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी सशर्त मानें। बोले कि 24 घंटे के भीतर यदि आरोपित नहीं पकड़ा गया तो शनिवार शाम से एक बार फिर से लोग जाम लगाने व थाने का घेराव करने को बाध्य होंगे। गिरफ्तारी न होने पर थाने में ही डेरा डालने की चेतावनी तक दे डाली।

शहर में घटना से सनसनी
नैनीताल हाइवे पर कई किलोमीटर लंबे जाम से पूरे शहर में लोग फोन कर जाम कारण पूछने लगे। पता चला कि छह वर्ष की मासूम के साथ दङ्क्षरदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। इससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

वर्जन
मामले में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपित की तलाश के लिए टीमें लगीं हुई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रङ्क्षवद्र कुमार, एसपी सिटी