आगरा फोर्ट एक्सप्रेस जंक्शन और बरेली-कासगंज पैसेंजर सिटी स्टेशन से होंगी एक साथ रवाना

रेलमंत्री सुरेश प्रभु दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे रवाना, रेल राज्य मंत्री व केन्द्रीय कपड़ा मंत्री आएंगे जंक्शन

BAREILLY:

पिछले 18 महीनों से शुरू होने की राह ताक रही बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्यूजडे को जंक्शन से अपने पहले सफर को तय करने के लिए निकल पड़ेगी। बरेली से दो नई ट्रेनों के संचालन का सपना ट्यूजडे को पूरा हो रहा है। रामनगर से आगराफोर्ट वीकली एक्सप्रेस और बरेली से कासगंज जंक्शन के लिए पैसेंजर ट्रेन के संचालन को ट्यूजडे रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु एक साथ हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि इस मौके पर रेल मंत्री खुद बरेली में मौजूद नहीं रहेंगे, जैसा कि दो दिन से उम्मीद जताई जा रही थी। रेल मंत्री दिल्ली से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही इन दोनों ट्रेनों को एक साथ शाम 4 बजे बरेली से रवाना करेंगे। लेकिन इस खास मौके पर केन्द्रीय कपड़ा मंत्री व बरेली से सांसद संतोष कुमार गंगवार कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे। वहीं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इस कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शिरकत करेंगे।

इन्फॉर्मेशन व कंफर्मेशन में उलझे अधिकारी

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु के आने की संभावना पर मंडे को दिन भर अधिकारी कयास लगाते रहे। दोपहर दो बजे जंक्शन पहुंचे एनईआर डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने एनआरएम डीआरम प्रमोद कुमार के साथ मिलकर पूरे प्रोग्राम की जानकारी साझा की। इसमें रेलमंत्री संग रेल राज्यमंत्री व केन्द्रीय कपड़ा मंत्री के आने का बाकायदा इंविटेशन लेटर तक जारी किया गया। लेकिन देर रात होते होते एनईआर गोरखपुर हेडक्र्वाटर से रेलमंत्री के आने की अटकलों को खत्म किया गया। रेल राज्यमंत्री व केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ट्यूजडे को दोपहर 3.30 बजे जंक्शन पर आएंगे। सरकुलेटिंग एरिया में बने स्टेज में दोनों मंत्रियों संग लोकल विधायक, एनईआर जीएम राजीव मिश्रा और एनआर-एनईआर डीआरएम जगह पाएंगे।

एक साथ 4 बजे दौड़ेंगी ट्रेने

99 किमी लंबे रामगंगा से कासगंज नए ब्रॉडगेज ट्रैक से ट्यूजडे शाम 4 बजे एक साथ आगरा फोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस और बरेली-कासगंज पैसेंजर का संचालन किया जाएगा। 05056 आगरा फोर्ट जंक्शन से शाम 4 बजे छूटकर शाम 5 बजे बदायूं, 6.35 बजे कासगंज जंक्शन, रात 9 बजे मथुरा जंक्शन और रात 11.15 बजे आगराफोर्ट पहुंचेगी। वहीं सिटी स्टेशन से 55356 बरेली-कासगंज पैसेंजर स्पेशल भी शाम 4 बजे छूटकर शाम 6 बजे बदायूं होते हुए रात 8 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। यह दोनों ट्रेन ट्यूजडे को फिलहाल स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाई जा रही। इनके रेगुलर संचालन का शेड्यूल एनईआर मंडल जल्द जारी करेगा। रेगुलर संचालन शुरू होने पर बरेली-कासगंज पैसेंजर में जनरल सेकेंड कटेगरी के कोच रहेंगे। जबकि रामनगर से बरेली जंक्शन होते हुए आगराफोर्ट जाने वाली वीकली एक्सप्रेस ट्रेन में एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर व जनरल कोच होंगे।