(बरेली ब्यूरो)। मौसम का करवट लेना अभी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार। इससे सर्दी में भले ही राहत मिलेगी, लेकिन तैयार खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। एक बार फिर से बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

फसलों का होगा नुकसान
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा। आरके ङ्क्षसह ने बताया कि मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। शीतलहर का प्रकोप भी रहेगा। इसके बाद रात को बादल छाना शुरू हो जाएंगे। बुधवार को करीब 10 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा।


पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। इससे लोगों को गलन का एहसास ज्यादा हो रहा है। सोमवार को भी सुबह कोहरा छाने के बाद दिन में धूप खिली तो लोगों को सर्दी से काफी राहत मिल गई। लेकिन रात में पारा कम होने से लोगों को खासी दिक्कत हुई।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम होकर 18.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 7.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।