(बरेली ब्यूरो)। सर्दी के मौसम मेेंं बार-बार हो रही बारिश, बरेलियंस के लिए मुसीबत पैदा कर रही है। थोड़ी देर की बारिश और जगह-जगह पानी भरने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसमें मौसम से ज्यादा जिम्मेदारों की व्यवस्थाओं का ही दोष है। शहर के विभिन्न सडक़ें, नाले, सरकारी कार्यालय आदि मेें पानी भर गया है। बरेलियंस को बारिश के बाद हुए जलभराव से घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। शहर में मढ़ीनाथ, बदांयू रोड, सुभाष नगर, बीडीए कालोनी आदि में जलभराव हो गया है। इससे सकारी ऑफिस भी अछूते नहीं हैैं नगर निगम, एसएसपी कार्यालय, डाकघर, कलैक्ट्रेट में भी बारिश का पानी भरा हुआ नजर आया।

जनजीवन हुआ प्रभावित
बारिश से हुए जलभराव के कारण वेडनेसडे को लोगों को जरूरी सामान लेने के लिए घर से बाहर निकलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर के नालों में समय पर सफाई नहीं होने पर उसमें कूड़े का ढेर लग गया है। वही कुछ जगहों पर नाले में डेयरी से निकला वेस्ट भी देखने को मिला। रोड पर बने नालों के ओवरफ्लो होने से गली- मोहल्लों में भी जलभराव हो गया। गलियों में जिनके घर की ऊंचाई कम थी। उनके घर मेें भी बारिश का पानी भर गया। जिसे खाली करने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फ्लाईओवर पर भी भरा पानी
बरेलियंस को जाम की झाम से निजात देने के लिए बनाए गए पुलों का हाल भी शहर की सडक़ों से जुदा नहीं है। शहर के अटल सेतु, चौपुला फ्लाईओवर और किला फ्लाईओवर पर भी बारिश का पानी भरा नजर आया। इन फ्लाईओवर पर भी गड्ढों की भरमार है। जिनमें बारिश का पानी भरने से पब्लिक को खासा परेशानी हो रही है। लोग गड्ढों में गिरते संभलते फ्लाईओवर को पार करते नजर आए। वहीं शहर की कई सडक़ो पर चल रहे निर्माण कार्यों की सामग्री से सडक़ पर बजरी फैली हुई नजर आई। जिससे गाडिय़ों के फिसलने की खतरा बना रहा। लोगों को वहां से गुजरने पर कुछ ज्यादा ही सावधानी बरतनी पड़ रही है।

नहीं कोई जिम्मेदार
शहर के विकास के नाम पर करोड़ों के बजट से रोड बनाए जाते हैैं। लेकिन बारिश में ये उधड़ जाती हैैं। जिससे राहगीरों को वहां से गुजरना बहुत मुश्किल हो रहा है। सुभाषनगर पुलिया पर हर बारिश में पानी भर जाता है जिससे लोगों को पुलिया पार करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं स्थानीय लोगों को स्टेशन रोड तक जाने के लिए चौपुला होकर जाना पड़ता है। जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है। इस पुलिया पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाना तो दूरे इसके गड्ढों को भी दूर नहीं किया जा रहा है। शहर के व्यस्ततम रोड में से एक बदायुं रोड पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैैं। बारिश में लोग यहां से गुजरने के बाद कई बार चोटिल हो जाते हैं। यहीं हाल चौपुला चौराहा से किला की तरफ जाने वाली रोड का भी था। इसमें भी सडक़ों पर गड्ढों मेंंं बारिश का पानी भर गया। जिसमें लोग गाड़ी समेत गड्ढों को पार करने की मशक्कत करते नजर आए।

नाले हुए चोक
जलभराव का एक बड़ कारण है नालों का चोक होना। शहर के लगभग ज्यादातर नाले कूड़े से भरे हुए हैं। शहर में सैटेलाइट, सुभाष नगर, बदांयु रोड आदि एरिया के मुख्य नालोंं की समय से सफाई और जनताच्के स्वच्छता को लेकर अवेयर नहीं होने से नाले ओवरफ्लो होकर सडक़ो पर जलभराव कर रहे हैैं। नालों में कई जगह पर डेयरी से निकला वेस्ट डाला जा रहा है। तो कहीं पह पर नालों को कूड़ेदान के रूप में यूज किया जा रहा है। जिम्मेदार इसकी सुध लेना भी भूल गए हैैं।