- शहर की विभिन्न समितियों, संस्थाओं, कॉलेजेज में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

<- शहर की विभिन्न समितियों, संस्थाओं, कॉलेजेज में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

BAREILLY:

BAREILLY:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न कॉलेजेज में व समितियों की ओर प्रोग्राम आर्गनाइज किए गए। शहर की सड़कों पर जुलूस निकले। वहीं सभागार में सेमिनार आयोजित कर महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया गया। विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, क्लब्स समेत अन्य समिति संस्थाओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं रैली निकालकर महिलाओं को मजबूत बनाने का प्रयास किया गया तो कहीं सेमिनार आयोजित कर महिलाओं की स्थिति को बदलने के लिए रणनीति बनाई गई। वहीं, कुछ समितियों की ओर से महिलाओं के सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण देगा आइर्आईएफटी

इंडियन इंस्टीट्यूट फैशन टेक्नोलॉजी ने महिला दिवस पर कैंपेन चलाकर कालीबाड़ी बस्ती की गरीब महिलाओं और लड़कियों को अवेयर किया। साथ ही, संस्था डायरेक्टर मीनाक्षी खंडेलवाल ने उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन, जिला समारोह समिति, मां दुर्गा समाजोत्थान वेलफेयर सोसायटी, खंडेलवाल कॉलेज में आत्मरक्षा के गुर, ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन ने महिला सेल बनाने की मांग की। उप्र कौमी एकता एसोसिएशन ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी पालीवाल ने कहा कि महिलाएं, महिलाओं की की शक्ति बनें। तभी स्थिति बदलेगी। वीमेंस एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर राव पार्क में महिला संसद आयोजित की।

एकजुट करने का सहयोग

प्रगतिशील महिला संघ एकता केंद्र की तरफ से महिला दिवस पर सेमिनार में महिलाओं की लैंगिक स्वतंत्रता व बराबरी पर प्रबुद्वजनों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में इंकलाबी मजदूर संघ के आनंद ने मजदूर महिलाओं की दुर्दशा पर प्रकाश डाला। परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने महिलाओं को एकजुट करने पर जोर दिया। दूसरी ओर सनसिटी विस्तार रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी और दर्पण संस्था ने सम्मान समारोह और कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। अभ्युदय वेलफेयर सोसायटी ने पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली ने सीओ सेकेंड स्नेहलता, कर्नल दीपा चंद्रा और प्रिया मिश्रा को सम्मानित किया गया। रुहेलखंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा क्रीसेंट पब्लिक स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया।