-विरोध करने पर तोड़ा पैर, हॉस्पिटल में एडमिट कराकर फरार

-डीआईजी के सामने हुई पेश, सुभाषनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

>BAREILLY:

सुभाषनगर की रहने वाली एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला से दरिंदों ने गैंग रेप किया। विरोध करने पर उसका पैर तोड़ दिया। इसके बाद उसे हॉस्पिटल पर एडमिट कराने के लिए लाए और गेट पर छोड़कर फरार हो गए। किसी की मदद से महिला हॉस्पिटल में एडमिट हुई फिर उसका वहां इलाज हुआ। एक रिक्शे वाले की मदद से उसने घर वालों को सूचना दी। वेडनसडे को महिला ने डीआईजी से घटना की शिकायत की। डीआईजी ने सुभाषनगर थाना पुलिस से कार्रवाई के निर्देश ि1दए हैं।

हॉस्पिटल गेट पर छोड़कर भागे

मूलरूप से देवरिया जिले की रहने वाली पीडि़त महिला चांदमारी सुभाषनगर में किराए के मकान में रहती है। उसका पति रिक्शा चालक है। आरोप है कि गत 20 जुलाई को उसके पति के साथ रिक्शा चलाने वाला दुर्गा प्रसाद उसे मेला दिखाने के बहाने फतेहगंज पूर्वी थानाक्षेत्र के अपने गांव कादरगंज गौटिया ले गया। जहां दुर्गा प्रसाद और उसके तीन साथियों से उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते उसका बांया पैर टूट गया। 12 अगस्त को आरोपी उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हो तो आरोपी ने पीडि़ता का इलाज करवाने की बात कहकर गांव वालों को गुमराह कर दिया। जबकि वहां पीडि़ता दर्द के कारण कुछ कह नहीं पाई। इसके बाद उसे हॉस्पिटल के गेट पर छोड़कर भाग निकले।

परिजनों को दी सूचना

किसी की मदद से वह हॉस्पिटल में एडमिट हुई और इसकी सूचना एक रिक्शा वाले की मदद से परिजनों को दी। वहीं दूसरी ओर पीडि़ता की तलाश कर रहे परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो पीडि़ता ने खुद के साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीडि़ता के पति ने फतेहगंज पूर्वी थाना में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वेडनसडे को डीआईजी से मामले की शिकायत की। एसओ सुभाषनगर जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि मामला दो महीने पुराना है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।