गोरखपुर (ब्यूरो)। पार्षद चाहें तो वरीयता में से पांच-पांच लाख रुपये से पथ प्रकाश ङ्क्षबदु भी लगवा सकते हैं। सभी 80 वार्डों के लिए 40 करोड़ 80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मेयर डॉ। मंगलेश श्रीवास्तव की अनुमति के बाद सुबह 11:30 बजे कार्यकारिणी समिति की बैठक शुरू हुई। दोपहर बाद 3:30 बजे तक चली। इसके पहले उपसभापति के चुनाव हुआ। जिसमें पार्षद पिंटू गौड़ ने धर्मदेव चौहान के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सर्वसम्मति से सदस्यों ने सहमति दी। उपसभापति चुने जाने पर मेयर ने धर्मदेव चौहान को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

उतारी गई स्ट्रीट लाइटों की होगी तलाश

कार्यकारिणी सदस्यों ने सफाई कार्य के लिए बेल्चा, झाडू, फावड़ा, ठेला आदि मानक के अनुरूप न उपलब्ध होने की शिकायत की। इस पर नगर आयुक्त गौरव ङ्क्षसह सोगरवाल ने कहा कि उपकरणों की खरीद के लिए 16 अगस्त को टेंडर हो चुका है। 26 अगस्त को तकनीकी व वित्तीय निविदा खोलकर जल्द आपूर्ति करा दी जाएगी। अजय कुमार ओझा, जुबैर अहमद, रणंजय ङ्क्षसह जुगून ने 12 गेज की जगह 10 गेज लोहे की चादर से ठेला बनवाने को कहा। साथ ही पहिए भी लोहे का बनवाने को कहा। महानगर के सात प्रमुख मार्गों से उतारे गए पांच सौ स्ट्रीट लाइटों की नगर निगम तलाश करेगा। इन लाइटों को जीडीए ने उतरवाकर दूसरे लगवाए थे। इसके साथ ही नए वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शासन में भेजे गए प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद शुरू किया जाएगा। सभी हाइमास्ट की जांच कर ठीक कराया जाएगा।

22 प्लाटों का होगा आवंटन

कार्यकारिणी सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में नगर निगम के बेशकीमती 22 प्लाटों के आवंटन का प्रस्ताव रखा। कहा कि पहले इन प्लाटों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजरी थी इस कारण दिक्कत थी। अब लाइन हटा दी गई है तो इनका आवंटन कर नगर निगम अपनी आय बढ़ा सकता है। साथ ही सूरजकुंड में खाली 15 हजार वर्गफीट जमीन पर विवाह घर बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

कटनिया में खरीदी जाएगी जमीन

कटनिया में जल निगम को 10 मिलियन लीटर प्रतिदिन की क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाना है। इसके लिए रुपये भी स्वीकृत हो चुके हैं लेकिन जमीन नहीं उपलब्ध है। दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत जमीन की खरीद की जाएगी। वहीं नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) सहजनवां के सुथनी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़े का निस्तारण करेगा। साथ ही बिजली बचाने के लिए नगर निगम के भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएगा। इसके लिए करार करने का प्रस्ताव कार्यकारिणी में रखा गया। सदस्यों ने इसकी अनुमति दे दी है।

सर्वे में खामियों को लेकर सवाल

बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू ने जियोग्राफिक इन्फार्मेशन से हुए सर्वे में खामियों को लेकर सवाल किया। नगर आयुक्त ने बताया कि जिन भवन स्वामियों को लग रहा है कि कर ज्यादा है वह कभी भी जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी कोई समयसीमा नहीं है। बैठक में नगर निगम का कर बढ़ाने के लिए एजेंसी के चयन को स्वीकृति दी गई।

पार्षदों को मिलेगा स्मार्टफोन

बैठक में पार्षदों को जनहित समस्या का समाधान/जनसम्पर्क करने के लिए स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर निगम की सड़क काटने वाले विभागों को पहले निर्माण की कुल लागत का पांच प्रतिशत नगर निगम में जमा करना होगा।

ये रहे मौजूद

मेयर डॉ। मंगलेश श्रीवास्वत, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, उप सभापति धर्मदेव चौहान, पार्षद अजय राय, रणंजय सिंह 'जूगूनूÓ देवेन्द्र कुमार गौड़, अजय कुमार ओझा, मनोज कुमार, रविन्द्र सिंह, मनु जायसवाल, आनन्दवर्धन सिंह, जुबैर अहमद, विश्वजीत त्रिपाठी, बिजेन्द्र अग्रहरि मुख्य नगर लेखा परीक्षक कर्म विक्रम श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक् दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, शिवपूजन यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। मुकेश रस्तोगी, सहायक नगर आयुक्त डॉ। मणिभूषण त्रिपाठी, अविनाश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सतीश मिश्रा, चुनाव अधिकारी लेखाधिकारी रवि सिंह, मुख्य अभियन्ता संजय चौहान आदि मौजूद रहे।