कानपुर(ब्युरो)। अब नगर निगम के स्कूल के भवन भी इंग्लिश मीडियम स्कूल्स की बिल्डिंग की तरह ही चमकेंगे। सिटी में नगर निगम के 11 स्कूल्स हैं। जिनकी वर्षो पुरानी बिल्डिंग की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। नगर निगम के सर्वे में भी बिल्डिंग की स्थिति ठीक नहीं है। जिसके बाद कार्यकारिणी में नगर निगम के सभी स्कूल्स का रेनोवेशन किए जाने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। अब 26 अगस्त को सदन में भी इसे रखा जाएगा। ताकि स्कूल के जीर्णोद्वार के लिए बजट पर मोहर लगा जाएगी। इसके अलावा खेलो इंडिया खेलो के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक स्कूल काकादेव को स्पोर्ट्स स्कूल रूप में बनाया जाएगा।

स्मार्ट सिटी करा रहा
स्मार्ट सिटी उच्चतर माध्यमिक स्कूल चुन्नीगंज में रेनोवेशन पहले से करा रहा है। यह पर स्मार्ट क्लास के अलावा बच्चों के क्लास रूम व बिल्डिंग के सौंदर्यीकरण का भी काम चल रहा है। जिसकी नगर आयुक्त समय समय पर निरीक्षण कर समीक्षा भी कर रहे है। इसी तर्ज पर अब नगर निगम के अन्य स्कूलों को भी चमकाया जाएगा। ताकि वहां पढऩे वाले बच्चों की सेफ्टी के साथ-साथ इंग्लिश मीडिया स्कूलों की तरह उन्हें हाई क्लास की एजुकेशन मिल सके।

बच्चों की संख्या बढऩे से
नगर निगम में बच्चों की संख्या बढऩे और पैरेंट्स में स्कूलों पर विश्वास करने के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों की सेफ्टी व उन्हें मन में पढ़ाई को लेकर क्रेज बढ़ाने व प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले, इसलिए कैंपस का इस तर्ज पर तैयार किया जाएगा। पढ़ाई के माहौल के साथ-साथ स्कूल कैंपस सुंदर बनाया जाएगा।

स्पोट्र्स स्कूल का दर्जा
सरकार की खेलो इंडिया खेलो योजना पर फोकस करते हुए पहली बार उच्चतर माध्यमिक स्कूल काकादेव को रेनोवेशन कराने के साथ उसे स्पोट्र्स स्कूल का भी दर्जा मिलेगा। स्कूल में स्पोर्टस से संबंधित सभी एक्टिविटी कराई जाएगी। और वहां से प्रदेश स्तर पर खिलाडिय़ों को भी तैयार किया जाएगा।

स्कूल संचालित क्लास
महिला इंटर कॉलेज सिविल लाइन क्लास 6 से 12
महिला इंटर कॉलेज तिलक नगर क्लास 6 से 12
महिला इंटर कॉलेज हीरामनपुरवा क्लास 6 से 12
आरबीआरडी इंटर कॉलेज नवाबगंज क्लास 6 से 12
गांधी स्मा। इंटर कॉलेज गोविंद नगर क्लास 6 से 12
श्री रतन शुक्ल इंटर कॉलेज जूही क्लास 6 से 12
डीपीएस इंटर कॉलेज नवाबगंज क्लास 6 से 12
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुन्नीगंज क्लास 1 से 12
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काकादेव क्लास 1 से 12
उच्चतर माध्यमिक वि। किदवई नगर क्लास 1 से 12
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूही क्लास 1 से 12
गांधी संगीत महाविद्यालय सिविल लाइन अलंकार तक