- कोरोना को मात देकर घर लौटे 68 लोग

GORAKHPUR: कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। कोई ऐसा दिन न हो कि 50 से ऊपर केस न आएं। वहीं पहले के मुकाबले सैंपल की जांच भी बढ़ा दी गई है। सैंपल की जांच एक हजार के ऊपर हो चुकी है। ऐसे में कोरोना के पॉजिटिव केसेज भी खूब आ रहे हैं। गोरखपुर में बुधवार को जितने नए कोरोना के केस आए, उतने ही पेशेंट स्वस्थ होकर अपने घर गए। बुधवार को कोरोना के कुल 68 नए मामले आए। सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र में भी कोरोना के केस सामने आए हैं। बताया जा रहा है सीओ गोरखनाथ भी कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं अब तक गोरखपुर में 1275 केस हो चुके हैं। इसमें से 670 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि बुधवार को चार की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 30 हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

एक्टिव केस - 575

स्वस्थ हुए -670

मौत - 30

कुल केस - 1275

बुधवार को यहां से आए केस

बसंतपुर - 6

रेलवे हॉस्पिटल - 3

मोहद्दीपुर - 2

पादरी बाजार - 1

कैंट थाना - 3

तहसील सदर - 1

राप्ती नगर फेस फोर्थ - 1

गोरखनाथ थाना - 3

अस्थाई जेल - 1

बशारतपुर - 2

गोरखनाथ क्षेत्र - 2

खूनीपुर - 1

एसएसबी - 3

बीआरडी कैंपस - 1

दक्षिणी जटेपुर - 1

सिविल लाइंस - 1

आवास विकास कॉलोनी शाहपुर - 1

जेल रोड - 1

रायगंज बाजार - 1

तारामंडल - 1

अंधियारी बाग निकट रेलवे लाइन - 1

धर्मपुर - 1

एल्यूमिनियम फैक्ट्री के पीछे- 1

अलहदादपुर - 4

हूमायूंपुर - 2

लच्छीपुर - 1

गंगानगर निकट आरोग्य मंदिर - 1

बेलघाट - 1

भटहट - 1

कैंपियरगंज - 1

चरगांवा - 1

कौड़ीराम - 2

पिपराइच - 5

पिपरौली - 3

सरदारनगर - 2

अन्य - 5

कुल - 68

वर्जन

कोरोना के कुल 68 मामले आए। जबकि चार की मौत हुई है। अब तक कुल 1275 केस हो चुके हैं। जबकि 30 की मौत हो चुकी है।

डॉ। श्रीकांत तिवारी, सीएमओ