गोरखपुर (ब्यूरो) गोरखपुर में सुबह 9 बजे तक 7.67 परसेंट लोगों ने ही मताधिकार का इस्तेमाल किया। वोट डालने में आगे रहने वालों में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी आगे रहे। उन्होंने सबसे पहले सुबह 7 बजे गोरखनाथ स्थित प्राथमिक पाठशाला कन्या के बूथ नंबर 249 पर अपना वोट डाला। वहीं सुबह 11 बजे तक पोलिंग का आंकड़ा बढ़ा, इस दौरान 21.89 परसेंट लोगों ने अपना मत डाला, एक बजे तक इसमें और तेजी देखने को मिली है। एक बजे तक जिले की नौ विधानसभाओं में 36.66 परसेंट लोग वोट पड़े। यह रफ्तार अगले घंटे में और बढ़ गई और 3 बजे तक 48.06 परसेंट पोलिंग रिकॉर्ड की गई। 5 बजे तक 53.90 परसेंट वोटर्स ने अपने राइट्स का इस्तेमाल किया। इसमें सबसे ज्यादा पोलिंग कैंपियरगंज में रिकॉर्ड की गई, यहां 57.75 परसेंट लोगों ने पोलिंग की, जबकि सबसे सुस्त रफ्तार बांसगांव की हो गई और यहां 49.34 परसेंट लोगों ने वोट डाला।
कुछ जगह लेट शुरू हुआ मतदान
वोटिंग शुरू होने के साथ ही कुछ स्थानों पर ईवीएम में प्रॉब्लम भी देखने को मिली। इसकी वजह से पोलिंग लेट शुरू हो सकी। वहीं कुछ स्थानों पर बीच में ईवीएम गड़बड़ हो जाने की वजह से इंजीनियर्स को बुलाना पड़ा, इससे मतदान बधित रहा। कौड़ीराम में एक ही बूथ पर ईवीएम में दो बार खराब आई और दोनों ही बात ईवीएम बदलनी पड़ी, पीठासीन अधिकारी ने बताया कि वहां पर खराब हुई ईवीएम में 245 वोट पड़ चुके थे।

6 बजे तक
320 कैम्पियरगंज -58.93%
321 पिपराइच - 63.26%
322 गोरखपुर शहर- 55.12%
323 गोरखपुर ग्रामीण -60.11%
324 सहजनवां -61.04 %
325 खजनी - 52.65 %
326 चौरी चौरा -57.44%
327 बासगांव - 50.20%
328 चिल्लूपार 52.67-%
गोरखपुर -56.82%

5 बजे तक 53.90 परसेंट पोलिंग
320 कैम्पियरगंज -57.75%
321 पिपराइच - 57.50%
322 गोरखपुर शहर - 51.98%
323 गोरखपुर ग्रामीण -54.75%
324 सहजनवां -55.45%
325 खजनी - 51.76%
326 चौरी चौरा -52.17%
327 बासगांव - 49.34%
328 चिल्लूपार - 52.07%
गोरखपुर - 53.90%

3 बजे तक की रिपोर्ट
320 कैम्पियरगंज - 51.25%
321 पिपराइच -52.56%
322 गोरखपुर शहर-44.33%
323 गोरखपुर ग्रामीण -48.80%
324 सहजनवां -45.75%
325 खजनी -47.03 %
326 चौरी चौरा -50.46%
327 बासगांव - 44.36%
328 चिल्लूपार -48.%
गोरखपुर -48.06%


दोपहर एक बजे तक अपडेट
320 कैम्पियरगंज - 39.50%
321 पिपराइच - 39.38%
322 गोरखपुर शहर- 32 %
323 गोरखपुर ग्रामीण -35.59 %
324 सहजनवां - 37.73%
325 खजनी - 35.42 %
326 चौरी चौरा - 38.94 %
327 बासगांव - 33.36%
328 चिल्लूपार - 38.04 %

11 बजे तक गोरखपुर में पोलिंग
320 कैम्पियरगंज - 23%
321 पिपराइच - 25-75%
322 गोरखपुर शहर- 17.50 %
323 गोरखपुर ग्रामीण -20.16 %
324 सहजनवां - 22.67%
325 खजनी - 21 %
326 चौरी चौरा - 25.77 %
327 बासगांव - 20.36%
328 चिल्लूपार - 20.82 %
गोरखपुर -21.89 %

9 बजे तक गोरखपुर में पोलिंग
320 कैम्पियरगंज - 8.25%
321 पिपराइच - 7.25%
322 गोरखपुर शहर- 7.75 %
323 गोरखपुर ग्रामीण -8.25 %
324 सहजनवां - 8%
325 खजनी - 7.33 %
326 चौरी चौरा - 8.66 %
327 बासगांव - 6.50%
328 चिल्लूपार - 7 %
गोरखपुर -7.67 %

National News inextlive from India News Desk