गोरखपुर (ब्यूरो)। इसमें सत्ता दल के भी कई पार्षद शामिल रहे, जियाउल ने कहा कि गलती सर्वे करने वाली कंपनी की है और आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी जनता को 100 रुपए शुल्क जमा करना पड़ रहा है। अधिकारियों के पास तो सुरक्षा कर्मी हैं। पार्षद अकेले चलते हैं।

नहीं मिली सर्वे रिपोर्ट

वार्ड 26 बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने दो महीने बाद भी जीआईएस सर्वे की रिपोर्ट, पार्षदों को नहीं उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताई। कहा कि सर्वे रिपोर्ट 40 प्रतिशत से अधिक फर्जी है। नगर आयुक्त गौरव ङ्क्षसह सोगरवाल ने आपत्ति के लिए जमा कराए जा रहे 100 रुपये के शुल्क को खत्म करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, अब तक 1.52 लाख लोगों का ही कर आता रहा है। इनमें भी 60 हजार ही लोग नियमित कर जमा कर रहे। 92 हजार लोग तो डिफाल्टर हैं। सर्वे में 1.17 लाख नए घर सामने आए हैं। पिछले साल कर से 52 करोड़ रुपये की आय हुई थी, इस साल यह आंकड़ा 100 करोड़ पार जाने की उम्मीद है।

त्रुटियां गिनाते हुए किया हंगामा

बैठक की शुरुआत में ही गिरधरगंज के पार्षद रणंजय ङ्क्षसह जुगनू, रायगंज दक्षिणी के पार्षद अशोक यादव, घंटाघर के जियाउल इस्लाम, साहबगंज के शहाब अंसारी और बसंतपुर के पार्षद विजेंद्र अग्रहरी ने बोर्ड बैठक की कार्यवृत्ति और अनुपालन आख्या में कई तरह की त्रुटियां को गिनाते हुए हंगामा किया। विजेंद्र अग्रहरी ने तो सदन में ही अनुपालन आख्या की प्रतियां उड़ा दीं। नगर आयुक्त ने खामियों को गंभीरता से लेते हुए इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी जारी की ।

बाहर किए गए पार्षद पति, दरवाजे से झांकते रहे

बैठक शुरू होते ही सपा पार्षद जियाउल इस्लाम ने महिला पार्षदों के प्रतिनिधि के तौर पर उनके पतियों की मौजूदगी पर आपत्ति दर्ज करते हुए उन्हें बाहर करने की मांग की। इसपर उन्हें बाहर जाना पड़ा। हालांकि सपा के ही बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने इसका पुरजोर विरोध किया। उनके और जियाउल में हल्की नोकझोंक भी हुई। वहीं बाहर किए गए पार्षद प्रतिनिधि पूरे समय सदन गेट पर खड़े भीतर झांकते रहे।

चौराहों के नाम बदलने पर दर्ज कराई आपत्ति

सिविल लाइन प्रथम के पार्षद अजय राय ने चौराहों का नाम बदलने पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय चौराहे का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के नाम से है मगर अब एक फर्नीचर कंपनी ने अपने नाम का बोर्ड लगा दिया है। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि चौराहों की देखरेख हो सके और आय भी हो इसके लिए अबतक शहर के 71 प्रमुख चौराहों में से 18 का आवंटन किया गया है। आवंटन पाने वाली फर्म वहां विज्ञापन के जरिए निगम को शुल्क देगी। अब तक इन चौराहों से 40 लाख रुपये की आय भी हो चुकी है। हालांकि उन्हें चौराहों का नाम बदलने का अधिकार नहीं है। इसके लिए उन्हें चेतावनी दी जाएगी।

पुलों पर दोनों तरफ लगाई जाएगी जाली

वार्ड नंबर 80 की निर्विरोध पार्षद पूनम ङ्क्षसह ने राजघाट पुल की तरह मोहद्दीपुर, धर्मशला, गोरखनाथ और नकहा पुल पर दोनों तरफ जाली लगाने की मांग की। कहा कि पिछले दिनों दो ऐसी दुर्घटनाएं हुईं जिसमें ठोकर लगने से लोग पुल के नीचे गिर गए और जान चली गई। नगर आयुक्त ने इस मांग को जनहित वाला बताते हुए आश्वस्त किया कि इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

ये प्रस्ताव हुए स्वीकृत

- गोलघर समेत नगर निगम की दुकानों के सामने के बरामदों का आवंटन निरस्त करने पर बनी सहमति

- जलकल परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की दुकानों का टेंडर निकालने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

- स्ट्रीट वेंडर को वेंङ्क्षडग जोन में बसाने का प्रस्ताव भी हुआ स्वीकृत, अभी दो जगह तैयार किया गया है वेंङ्क्षडग जोन, और भी बनाए जाएंगे

-जोन पांच में जरूरी संसाधन और स्टाफ के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी

-डेयरी उपविधि अनुमोदित हुई यानी अब शहरी इलाकों में डेयरी संचालित करने के लिए तय मानकों का पालन करना पड़ेगा। पहले कोई बाइलाज नहीं होने की वजह से कार्रवाई में दिक्कत होती थी।

-श्वान उपविधि पर भी मुहर लगी। श्वान पालने के लिए पंजीकरण समेत अन्य नियमों का अब कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

- स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के लिए जरूरी संसाधन का प्रस्ताव भी अनुमोदित

- सफाई मित्र कल्याण कोष बनेगा, निगम के सभी कर्मचारी साल भर में एक दिन का वेतन देगा

ये भी मुद्दे उठे--

- वर्तमान जनसंख्या के हिसाब से वार्डों में सफाई कर्मचारी और संसाधन बढ़ाया जाए, अभी 10 हजार पर 28 कर्मचारी का प्रविधान है।

-दिग्विजयनगर के पार्षद श्रषि मोहन वर्मा ने वार्ड में दो साल पहले 13 लाख की सड़क का टेंडर होने के बाद भी काम नहीं शुरू करने की मांग उठाई

- रामजानकीनगर के पार्षद अशोक मिश्र ने जल निकासी की समस्या उठाते हुए कहा की वार्ड की बड़ी जनसंख्या इससे परेशान है।

- सिविल लाइन द्वितीय के पार्षद देवेंद्र उर्फ ङ्क्षपटू गौड़ ने वार्ड में अवैध डेयरी के सचालन से गंदगी का मुद्दा उठाया

- हनुमंत नगर की पार्षद रंजुला रावत ने गरीबों के अंतिम संस्कार के लिए गाड़ी और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की।

- घंटाघर के पार्षद जियाउल इस्लाम ने जल मूल्य के प्रस्ताव पर बाद में चर्चा करने का मुद्दा उठाया। अभी 12 प्रतिशत जलकर लगता है।