GORAKHPUR: खजूर से रोजा खोलना नबी-ए-पाक हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की सुन्नत है। बाजार में तमाम तरह की खजूर बिक रही है। बाजार में मदीना शरीफ की अजवा तो सऊदी अरब, ईरान, इराक, अल्जीरिया, मिस्त्र आदि देशों की खजूर मौजूद है। लालडिग्गी के किराना व्यवसायी आसिफ ने बताया कि सबसे महंगी खजूर मदीना शरीफ की अजवा है। जिसकी कीमत 1400 रुपये से लेकर 3500 रुपए प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा सऊदी अरब की स्वादी, अलहम्द खुलैस, राबिया, ईरान की क्राउन, कीमिया गोल्ड, यूएई की डेट क्राउन, इराक की जाहिदी, राबी, कलमी, सफवी, अजवाह, अंबर, शल्बी, रब्बी, मबरूम, सुगाई आदि खजूर बाजार में बिक रही है।

ईरान और यूएई के खजूर डिमांड में

रमजान में सजे दस्तरख्वान पर अपनी खास जगह रखने वाले खजूर की कई किस्में मॉल से लेकर बाजारों तक में सजी हुई है। वैसे तो बाजार में खजूर की कई किस्में उपलब्ध हैं, मगर सबसे ज्यादा मांग ईरान की कीमिया व यूएई की क्राउन की हो रही है। अब लोग बेहतरीन पैक्ड की हुई खजूरें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रमजान के दौरान खजूर खूब इस्तेमाल किया जाता है। कई कुतंल की खपत होती है। खजूर मोहल्ले की छोटी-छोटी दुकानों में भी सजी हुई है। नखास, उर्दू बाजार, जाफरा बाजार, बक्शीपुर, रसूलपुर, गोरखनाथ में फूटकर दामों में खजूर बिक रही है। खजूर की डिमांड दिन ब दिन बढ़ने लगी तो व्यापारियों ने भी बाहर से उम्दा क्वालिटी की खजूरें मंगवानी शुरु कर दी। हर साल रमजान में सबसे ज्यादा डिमांड खजूर की ही रहती है, यही वजह है कि थोक बाजार में भी विदेशी खजूर की मांग है।

मार्केट में है यह रेट्स -

जाहिदी - 150

राबी - 300

स्वादी - 400

कीमिया गोल्ड - 300

कलमी पैकिंग - 600

सफवी - 650

अजवा - 1400 से 3500

अंबर - 1400

खुलैस - 350

राबिया - 300

मबरूम - 400

सुगाई - 450

कलमी मीडियम - 450 रुपए

शहद - 300

सुक्कारी - 400 रुपए

खजूर जन्नत का फल, इसमें शिफा है : कारी मो। अनस

- मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर के शिक्षक कारी मो। अनस रजवी ने बताया कि नबी-ए-पाक को खजूर बेहद पसंद थी।

- खजूर में बहुत शिफा है। खजूर जन्नत का फल है।

- खजूर से रोजा खोलना नबी-ए-पाक की सुन्नत हैं।

- खजूर में जहर से भी शिफा है।

- जानकारों की माने तो खजूर में साठ से सत्तर फीसदी सुक्रोज मौजूद होता है।

- इसके अलावा आयरन, कैलशियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॅास्फोरस, मैंग्नीज, तांबा जैसे पोषक तत्व भी इसमें मौजूद होते है।

- खजूर खाने से न सिर्फ थकावट दूर होती है बल्कि गुर्दे की ताकत भी बढ़ती है।

- खजूर में आयरन होता है जो एनीमिया मरीजों के लिए काफी फायदामंद है।

- लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए भी यह बेहद फायदामंद है।