-बेलीपार एरिया के चेरिया में छिपाई थी डेड बॉडी

-नेताओं के दबाव में गिरफ्तारी से बच रही थी पुलिस

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के कजाकपुर निवासी प्रापर्टी डीलर संजय यादव हत्याकांड में सपा नेता कपिलमुनि यादव को पुलिस ने आखिरकार अरेस्ट कर लिया। उस पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने कपिलमुनि को जेल भेजा। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि इस वारदात में मुख्य आरोपी शातिर बदमाश सुभाष शर्मा के खिलाफ पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। इनाम की रकम बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र ि1लखा जाएगा।

अपहरण कर कर दी थी हत्या

24 अक्टूबर 2016 को प्रापर्टी का एग्रीमेंट कराने निकले संजय यादव की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। 27 मार्च को क्राइम ब्रांच और खोराबार पुलिस ने हत्या का राजफाश किया। संजय यादव के परिचित दानबहादुर यादव के खेत में हत्या कर दफनाई गई संजय की डेड बॉडी रिकवर हुई। दान बहादुर ने बताया कि उसके भाई लाल बहादुर की हत्या के लिए संजय ने मुखबिरी की थी। इसलिए उसने अपने साथियों मोहित यादव, रंजन यादव, सुभाष शर्मा, गुड्डू यादव सहित अन्य के साथ मिलकर उसे मार डाला। जांच में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव कपिलमुनि यादव के खिलाफ भी सबूत मिले। हत्या की साजिश रचने का मामले सामने आया। विवेचना में नाम बढ़ाकर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।

नेताओं के दबाव में दबाते रहे मामला

पुलिस ने आरोपी कपिलमुनि यादव को दबोच लिया। कुछ पुलिस वालों ने उसे राहत देने की कोशिश की। लेकिन मामले की सूचना फैलने से पुलिस उसे जेल भेजने को मजबूर हो गई। संजय यादव के परिजनों ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं के दबाव के चलते पुलिस हत्या का खुलासा नहीं कर रही थी। सरकार न बदलती तो संजय के गायब होने की गुत्थी कभी न सुलझ पाती। परिजनों ने आरोप लगाया कि कई दान बहादुर और अन्य लोगों को कई बार बुलाकर पूछताछ की गई। सीएम के साथ कपिलमुनि की तस्वीर देखकर पुलिस पीछे हट जाती थी। आरोप है कि वरिष्ठ नेता पार्षद की भूमिका इस मामले संदिग्ध है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

नाम बदलकर उपचार कर रहा गुड्डू

संजय मर्डर का एक अन्य आरोपी गुड्डू यादव उर्फ अजय कमर में चोट लगने से परेशान था। पुलिस की दबिश में कूदकर भागने के दौरान उसे चोट लग गई थी। बताया जाता है कि वह लखनऊ के एक अस्पताल में नाम बदलकर उपचार करा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इंदिरा नगर में रहने वाले गुड्डू बेलीपार थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ करीब 41 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वर्जन

संजय यादव के मर्डर की जानकारी कपिलमुनि को थी। हत्या की साजिश से उसके तार जुड़े हैं। तलाशी लेने पर उसके पास से लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव का आईकार्ड मिला। उसे जेल भेजकर पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश में लगी है। फरार चल रहे संजय शर्मा पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया जाएगा।

रामलाल वर्मा, एसएसपी