गोरखपुर (ब्यूरो)।ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया, कुंभ राशि में शनि का प्रवेश अर्थात काल पुरुष के एकादश भाव शनि का गोचर जनमानस के लिए सुखद होगा। यह लोगों की आय में बढ़ोतरी कराएगा। भारत वर्ष के लिए व्यापारिक बढ़ोतरी का भी संकेत होगा। हर लिहाज से यह सुखद होगा। कुछ राशि के लोग तमाम तरह के साढ़े साती और ढैया को सुनकर भयभीत हो रहे हैं। जबकि शनि किसी को भी यू ही कष्ट नहीं देते, क्योंकि काल काल पुरुष के एकादश होने के नाते लाभ पहुंचाता है। साथ ही साथ दश मेष है। अत: किए गए कर्मों का फल देता है। शनि से डरे नहीं और डरावनी बातों से दूर रहें।

राशियों पर इस तरह रहेगा असर

मेष: आर्थिक रूप से नए स्रोत खुलेंगे। शारीरिक मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

वृषभ: कर्म क्षेत्र के बदलाव के आसार है। कॅरियर में उन्नति होगी।

मिथुन: किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, नए अवसर व पैतृक संपत्ति का फायदा होगा।

कर्क: पाटर्नशिप में जो व्यापार कर रहे है, उन्हें तालमेल बनाकर चलना होगा। दांपत्य के बीच भी अच्छा तालमेल जरूरी है।

सिंह: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रोगों के प्रति लापरवाही न करें, अहंकार से बचें।

कन्या: चुनौतियों पर विजय मिलेगी, कर्ज लेने से बचें।

तुला: समझदारी बढ़ेगी, पेट से संबंधित रोगों से सावधान रहें, खान पान अच्छा रखें।

वृश्चिक: सुख में वृद्धि होगी, मकान, वाहन का सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: प्रतिभा का विकास होगा। छोटी-छोटी यात्राएं करनी होंगी।

मकर: बैंक बैलेंस बढ़ेगा। वाणी को मधुर रखें, किसी का दिल न दुखाएं।

कुंभ: मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। कठोर परिश्रम करने से पीछे न हटे।

मीन: यात्राएं करनी होंगी। खर्चे कम करनें होंगे और दुर्घटनाओं से बचकर रहें।