गोरखपुर (ब्यूरो)। बता दें, गैंगेस्टर बलवीर व पिंटू सिंह खुद मुन्ना सिंह के रिश्तेदार हैं। दोनों में जून माह से ही तनातनी चल रही है, जिसमे पिंटू ने केस भी दर्ज कराया है। अब इस ऑडियो को वायरल करने को भी पेशबंदी ही माना जा रहा है। क्योंकि ऑडियो दो माह पहले के ही बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में पिंटू कह रहा है कि हमने कई लोगों को ठिकाने लगा दिया है। यह बातें रजही गांव के ही दलित से उस समय कहीं जब वह अपना मामला लेकर सिंटू के पास गया था। दलित ने केवल मुन्ना सिंह का नाम लिया था। कैंट थाना और शाहपुर थाना क्षेत्र में 2011 में यशवंत सिंह हत्या कांड में चर्चा में आया था। जिसमे सिंटू सिंह और उसके भाई पिंटू सिंह का नाम आया था। पुलिस को उस समय गिरफ्तारी के लिए 50,000 हजार इनाम घोषित करना पड़ा था।

By: Inextlive | Updated Date: Thu, 07 Sep 2023 01:06:07 (IST)