गोरखपुर (ब्यूरो)। गोरखपुर में राप्तीनदी से सटे बंधे में अक्सर रिसाव के कारण सिटी में नदियों के जल स्तर बढऩे से डूबने की चांसेज बढ जाते हैैं। लेकिन इस बार जिला आपदा की टीम व एडीएम एफआर के निर्देश पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैैं। इस बार बाढ़ प्रभावित इलाकों पर पैनी नजर रखने के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) बनाया गया है। जिसमेंं स्थापित वायरलेस सेट, वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल, सूचनाओं को प्रेषित किए जाने के लिए सारे एक्यूपमेंट्स लगाए गए हैैं। ताकि नदियों के खतरे वाले बिंदु पर नजर रखी जा सके। नदियों के जल स्तर की सूचना भी यहां से कलेक्ट किया जा सकेगा।

तैरना सीख गए जवान

जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया, राजघाट से तकिया घाट प्रशिक्षण स्थल बनाए गए हैैं। जहां 11वीं एनडीआरएफ द्वारा 99 जवानों, जो कि सीमा सुरक्षा बल के हैं को बाढ़ प्रबंधन संबंधी ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले 99 जवानों में से मात्र 40 से 45 जवान तैरना जानते थे और 50 मीटर तक कर लेते थे, वे अब ट्रेंड हो चुके हैैं। अब सभी जवान लगभग 200 मीटर तैरना सीख चुके हैं। वहीं संवेदनशील नदियां है। उन नदियों के तटबंध, 86 बाढ़ चौकी, 83 राहत केंद्र पर नजर रखी जा रही है।

इन नंबर्स से मिलेगी हेल्प

0551- 2201776, 9454416252, 9555786115

प्रवाहित होने वाली नदियां

नदी - लंबाई - आच्छादित तहसील

राप्ती - 134 - कैंपियरगंज, सदर, सहजनवां, बांसगांव, चौरीचौरा व गोला

घाघरा - 77 - खजनी एवं गोला

कुआनों - 23 - खजनी

रोहिन - 30 - कैंपियरगंज एवं सदर

आमी - 77 - सहजनवां, बांसगांव, सदर एवं खजनी

गोर्रा - 17 - सदर एवं चौरीचौरा

बाढ़ से प्रभावित एरिया

- कुल प्रभावित ग्रामों की संख्या - 398

- कुल प्रभावित परिवार - 1,24,083

- कुल प्रभावित क्षेत्रफल - 56,240 हेक्टेयर

- कुल प्रभावित कृषि क्षेत्रफल - 28,41.1 हेक्टेयर

- कुल प्रभावित फसल - 19,008.4

- कुल कृषक जिन्हें कृषि अनुदान दिया गया- 61619

- कुल वितरित धनराशि (लाख रुपए में)- 1,827.57

नदीं का नाम - खतरे का बिंदु

घाघरा - 92.73

घाघरा (तूर्तीपार) - 64.01

राप्ती (बर्धघाट) - 74.98

रोहिन (त्रिमोहानीघाट) - 82.44

खंड - संवेदनशील - अतिसंवेदनशील - कुल संख्या - रेगुलेटर - बाढ़ सुरक्षा समिति

बाढ़ खंड - 14 - 10 - 24 - 35 - 25

बाढ़ खंड-2 - 09 - 02 - 11- 29 - 17

डे्रेनेज खंड - 13 - 07 - 20 - 20 - 68

कुल - 36 - 19 - 55 - 84 - 110

तहसील नाम - बाढ़ चौकियों की संख्या

सदर - 14

कैंपियरगंज - 15

चौरीचौरा - 4

सहजनवां - 10

बांसगांव - 19

खजनी - 11

गोला - 13

कुल - 86

कुल तहसील की संख्या - 9

छोटी नावों की संख्या - 59

मझौली नाव की संख्या - 268

बड़ी नाव की संख्या - 70

कुल नाव - 397