अभी और सताएगी ठंड

वेदर एक्सपर्ट पीके पांडेय ने बताया कि ठंड अभी और सताएगी। फरवरी मंथ की स्टार्टिंग हो चुकी है, मगर टेंप्रेचर एवरेज से कम चल रहा है। मैक्सिमम टेंप्रेचर जहां सामान्य से 2 डिग्री कम रहा वहीं मिनिमम टेंप्रेचर भी एक डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में धूप निकलने के आसार है। मगर ठंड और गलन कम नहीं होगी। जबकि पिछले सालों में फरवरी स्टार्ट हो के साथ ही ठंड खत्म होने लगती थी। सरस्वती पूजा में अक्सर टेंप्रेचर नार्मल रहता था। मगर इस बार कई साल बाद पूजा के दिन भी ठंड पड़ेगी। अधिक ठंड और गलन के चलते ही मंडे को डीएम ने इंटर तक के स्कूल बंद कर दिए है। सैटर्डे को भी ठंड से स्कूल बंद थे।

दो फरवरी को रहा कुछ ऐसा मौसम

इयर       - मैक्सिमम  - मिनिमम

2014     - 16.6       - 8.4

2013     - 23.3       - 9.3

2012     - 21.8       - 8.6

अब तक जनवरी में रहा है ये एवरेज टेंप्रेचर

इयर      - मैक्सिमम  - मिनिमम

2014    - 18.2      - 9.6

2013    - 18.0      - 6.1

2012    - 20.4      - 8.8

2011    - 19.0      - 7.1

2010    - 16.8      - 8.2

2009    - 21.5      - 9.6

2008    - 22.0      - 8.2

अब तक फरवरी में रहा है ये एवरेज टेंप्रेचर

इयर      - मैक्सिमम - मिनिमम

2013    - 24.8      - 11.6

2012    - 25.0      - 10.6