गोरखपुर (ब्यूरो)।स्कूलों की मानें तो अभी तक केमिस्ट्री में ए, बी, सी और डी सेक्शन होते थे। इस साल से ई सेक्शन और बढ़ा दिया गया है। इस साल से चार नहीं बल्कि पांच स्तर पर सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने 10 वीं और 12 वीं के लिए थ्योरी एग्जामाओं के साथ ही प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के लिए अंकों का निर्धारण कर दिया है। सीबीएसई की बोर्ड एग्जाम फरवरी 2024 में प्रस्तावित हैं।

12 वीं की 121 सब्जेक्ट की लिस्ट जारी

बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल की डेट और अंक अपलोड करने की समय सीमा निर्धारित की जा चुकी हैं। खासतौर पर प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रैक्टिल प्रोजेक्स और इंटरनल असेसमेंट के अंकों को लेकर स्कूल प्रबंधन, टीचर और स्टूडेंट को कोई ससपेंस ना रहे। बोर्ड ने 10 वीं में 83 और 12 वीं के लिए 121 सब्जेक्ट की लिस्ट और अंक निर्धारित किए हैं। लखनऊ में सीबीएसई के लगभग 210 स्कूलों के 28 हजार से अधिक बच्चे 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड एग्जाम में संचालित होंगे।

1 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेंगे प्रैक्टिकल

15 फरवरी से प्रस्तावित है बोर्ड एग्जाम

सीबीएसई स्कूलों की संख्या - 125

10 वीं के प्रमुख विषय और अंक निर्धारण

विषय थ्योरी प्रैक्टिकल इंटरनल असेसमेंट

गणित 80 20

पेंटिंग 30 50 20

गृह विज्ञान 70 30

सोशल साइंस 80 20

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 50 50

एग्रीकल्चर 50 50

डाटा साइंस 50 50

विज्ञान 80 20

12 वीं के प्रमुख विषय और अंक निर्धारण

विषय थ्योरी प्रैक्टिकल , प्रोजेक्ट असेसमेंट, इंटरनल असेसमेंट

अंग्रेजी इलेक्टिक 80 20

हिन्दी इलेक्टिव 80 20

इतिहास 80 20

जियोग्राफी 80 20

बायोलॉजी 70 30

हिन्दुस्तानी म्यूजिक 30 70

बिजनेस स्टडीज 80 20

इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी 60 40

आर्टिफशियल इंटेलीजेंस 50 50

अभी तक बोर्ड एग्जाम में ए, बी, सी और डी सेक्शन में सवाल पूछे जाते थे। इस साल से एक सेक्शन ई बढ़ाया गया है। एग्जामनर के नाम तय होने के बाद एक जनवरी से प्रैक्टिकल एग्जाम स्टार्ट हो जाएंगे।

- अजय शाही, अध्यक्ष, गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन