कुछ यूं बदल रही तापमान की चाल

तीन दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप, सुबह और शाम को गलन के साथ ही रात में कभी सर्दी तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है। गर्मी होने बच्चे कंबल फेंक दे रहे हैं। लोगों ने गर्म कपड़े बदन से कम कर दिए है। तापमान में बदलाव से मच्छर भी परेशान करने लगे हैं। एक हफ्ते के भीतर कुछ इस तरह से तापमान करवटें बदलता रहा।

डेट          मैक्सिम टेंपरेचर                मिनिमम टेंपरेचर  

सात फरवरी    24.3                           11.2

छह फरवरी     25.6                             9.6

पांच  फरवरी   21.6                             9.2

चार फरवरी     19.8                           9.2

तीन फरवरी      17.4                           8.0

दो फरवरी      16.1                              8.2

एक फरवरी       15.5                          11.1

31 जनवरी        12.9                         10.1

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में बढ़ गई पेशेंट की तादाद

मौसम के बदलाव के साथ डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में सर्दी, खांसी जुकाम, उल्टी और दस्त के पेशेंट की तादाद बढऩे लगी है। इमरजेंसी में जहां 20 से 25 पेशेंट आ रहे हैं। वहीं ओपीडी में लोगों की लाइन लगी हुई है। मैरिज सीजन होने की वजह दिन में लोग कम कपड़ों में निकल जा रहे हैं। लेकिन शाम ढलने के बाद लगने वाली ठंड बीमार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। ऐसे में डॉक्टर्स की राय है कि अचानक से गर्म कपड़ों को न कम करें। डॉक्टर्स का कहना है कि बीमार होने वाले लोगों की बच्चों की तादाद ज्यादा है। क्योंकि जाड़े में पैरेंट्स जितना ध्यान बच्चों पर देते है। मौसम बदलने में उतने ही लापरवाह हो जाते हैं।

ताजा खाएं, अभी पहने गर्म कपड़े

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की राय है कि तापमान में बढ़ोत्तरी से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बैक्टिीरियल और वारयल बीमारियां अटैक करने लगती हैं। ऐसे में खानपान में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस मौसम में ताजा खाना खाने के साथ ही जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े पहनने की सलाह डॉक्टर्स सभी लोगों को दे रहे हैं। साफ पानी पीने, ताजा फल खाने खुले और बासी चीजों के परहेज से ज्यादातर बीमारियों को रोका जा सकता है।

बॉडी को एडाप्टेशन में समय लगता है। ऐसे में अचानक से तापमान का बदलाव बीमार बना सकता है। इसलिए एकदम से गर्म कपड़े पहनना न छोड़ें।

डॉ। शहनवाज, ईएमओ, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल

धीरे- धीरे मौसम के साफ होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बदलता मौसम में लापरवाही ठीक नहीं है।

पीके पांडेय, वेदर एक्सपर्ट