गोरखपुर (ब्यूरो)।नगर के सभी चर्चो में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। जिनमें प्रभु यीशु को याद किया गया। बीते रात सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रात काल प्रार्थना सभा के पश्चात लोगों ने एक दूसरे को हैप्पी ईस्टर कहकर बधाइयां दी।

झांकियों के साथ चले

रविवार की शाम सेंट जॉन चर्च बशारतपुर के पादरी रोशन लाल के नेतृत्व में महानगर के सभी चर्चो के पुरोहितों के सहयोग से यीशु मसीह की जीवंत झांकी निकाली गई। चर्चो के पुरोहितों ने प्रार्थना कर प्रभु यीशु मसीह के जयकारे के साथ पवित्र शास्त्र बाइबल का अंश बोलते हुए झांकियों के साथ चल रहे थे। जिसमें बड़े बुजुर्ग महिलाएं बच्चे आदि सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

क्रूस का दृश्य जीवंत

प्रभु यीशु मसीह के जीवंत घटनाक्रम तथा उनके पुनर्जीवित होने की जीवन प्रदर्शन भव्य झांकियों के माध्यम से निकाला भव्य झांकी में कलाकारों ने प्रभु यीशु मसीह को अपने कंधे पर क्रूस ले जाने का दृश्य जीवंत किया। फा। पोली, फा। जॉनसन, फा। लिविंन, फा। बिन्नी, फा। राजेश, फा। सिजो सहित सिस्टर व रेव्ह डीआर लाल, रेव्ह जसवंत हिलेरी, रेव्ह राकेश जॉन, रेव्ह संजय विंसेंट, रेव्ह रोशन लाल, पास्टर डोनाल्ड मैथ्यू, प्रवीण जेम्स, नीरज सैम्वेल, विमलेश जोसेफ, बरेला बिंजेमिन, रितेश रॉबर्ट, धर्मवीर हेबिल, विशाल जैकब, मॉरिस क्लिमेंट, अभिषेक जोशवा, पप्पू पावेल, डेनियल रॉबर्ट, बाबुल जोजफ, संतोष हारून, अमित रॉबर्ट, सहित बशारतपुर चर्च के पॉस्ट्रेट कमेटी सहित भारी संख्या में समाज के साथ हर वर्ग के लोग मौजूद रहे।