गोरखपुर (ब्यूरो).गोरखपुर जिले के सभी डाकघरों में तिरंगे भेज भी दिए गए हैं। शुक्रवार शाम तक करीब 4 हजार तिरंगों की बिक्री हो चुकी है। डाक विभाग के अनुसार तिरंगे की बिक्री जिस तरह से हो रही है, इसे ध्यान में रखते हुए डेढ़ लाख तिरंगे निदेशालय से मंगाए जा रहे हैं। एक दो दिन में झंडे आ जाएंगे।

नगर निगम से लेकर कर्मी घर-घर बांट रहे तिरंगे

स्वयंसेवी सहायता समूहों और दुकानों से खरीदे गए करीब 30 हजार तिरंगों को नगर निगम के कक्ष में रखवाया गया है।

डाकघर से 25 रुपए में एक तिरंगा, तीन दिन में बिके 4 हजार

निदेशालय से बुधवार को गोरखपुर रीजन के लिए 77 हजार से अधिक तिरंगे आए। यहां से रीजन के सभी जगहों पर भेज दिया गया। गोरखपुर जिले में करीब 15 हजार तिरंगे की बिक्री सभी डाकघरों से की जा रही है। करीब 4 हजार तिरंगे बिक भी चुके हैं। एक तिरंगे की कीमत 25 रुपए है।

नगर निगम सिटी के एक लाख घरों पर तिरंगा फहराने में जुटा है। करीब तीस हजार झंडे आ चुके हैं, जो कर्मियों के माध्यम से घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। और झंडों की खरीदारी चल रही है। 10 अगस्त की शाम तक शहर सजकर तैयार हो जाएगा।

- अविनाश सिंह, नगर आयुक्त गोरखपुर

जिले के सभी डाकघर से तिरंगे की बिक्री शुरू कर दी गई है। तिरंगे की इस बार जिस तरह से डिमांड है, उसे देखते हुए करीब 1.50 लाख झंडे और निदेशालय से मंगाए जा रहे हैं। जल्द ही तिरंगे आए जाएंगे।

- विनोद कुमार वर्मा, पोस्ट मास्टर जनरल

आजादी के अमृत महोत्सव पर 5000 राष्ट्रीय ध्वज का वितरण कराया जाएगा। 15 अगस्त तक रवि ट्रेडिंग कंपनी की ओर से प्रत्येक प्रत्येक ग्राहक को राष्ट्रीय ध्वज दिया जाएगा।

विक्की कुकरेजा, वरिष्ठ समाजसेवी