GORAKHPUR: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 500 से अधिक फरियादियों से जनता दर्शन में मुलाकात की। मंदिर परिसर के हिन्दू सेवाश्रम में भोर ही फरियादियों का जुटना शुरू हो गया था। सुबह सात बजे सीएम जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने वहां कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास जाकर उनकी शिकायत सुनी और साथ चल रहे प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान हर हाल में होना चाहिए। फरियादी को संतुष्ट करना चाहिए। सीएम दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए थे। रविवार को वह खजनी के हरनही गांव में पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के भतीजे स्व। सुरेंद्र बहादुर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई दौर की बैठकों के बाद रात्रि विश्राम किया। सुबह उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे राजकीय निर्माण निगम और पर्यटन विभाग के विकास कायरें का निरीक्षण भी किया। सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक जनता दर्शन चला। साढ़े नौ बजे उन्होंने लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।